फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dharamshala News ›   Union Minister Anurag Thakur said Sudhir six will go out of the boundary

Anurag Thakur: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बोले- बाउंड्री के बाहर जाएगा सुधीर का छक्का

Tue, 14 May 2024 06:51 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 14 May 2024 06:51 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि  धर्मशाला से भाजपा प्रत्याशी सुधीर शर्मा का छक्का बाउंड्री से पार जाएगा। मंगलवार को धर्मशाला में भाजपा प्रत्याशी सुधीर शर्मा के नामांकन के दौरान अनुराग ने विशेष उपस्थिति दर्ज करवाई। 
 

विज्ञापन
Union Minister Anurag Thakur said Sudhir six will go out of the boundary
धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम में आयोजित जनसभा में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

केंद्रीय सूचना प्रसारण और युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि भाजपा प्रदेश के चार लोकसभा सीटों में चौका और छह हलकों के उपचुनाव में जीत का छक्का लगाएगी। उन्होंने कहा कि धर्मशाला से भाजपा प्रत्याशी सुधीर शर्मा का छक्का बाउंड्री से पार जाएगा। दावा किया कि वह चुनाव में पहले की तुलना में दोगुने मतों से जीतकर कामयाब होंगे।

विज्ञापन


मंगलवार को धर्मशाला में भाजपा प्रत्याशी सुधीर शर्मा के नामांकन के दौरान अनुराग ने विशेष उपस्थिति दर्ज करवाई। इस दौरान मीडिया से बातचीत में अनुराग ने कहा कि मुझे याद है कि जब सुधीर शर्मा ने पहला उपचुनाव लड़ा। तब पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल चाहते थे कि वह भाजपा में हों, लेकिन आज जब सुधीर शर्मा भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं तो हमारे कार्यकर्ता और धर्मशाला की जनता मिलकर उनकी जीत सुनिश्चित करेगी। उनका धर्मशाला को स्मार्ट सिटी बनाने का सपना मिलकर पूरा करेंगे। सुधीर ने धर्मशाला की जनता के मान-सम्मान और स्वाभिमान के लिए अपने साढ़े तीन साल के कार्यकाल को पीछे छोड़कर बड़ा निर्णय लिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार लोकसभा और विधानसभा में डबल कमल खिलेगा। नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद जोरावर स्टेडियम में भी अनुराग ठाकुर ने भाजपा प्रत्याशी के लिए आयोजित चुनावी जनसभा में हिस्सा लिया। इस मौके पर उनके साथ भाजपा प्रत्याशी सुधीर शर्मा, भाजपा में शामिल हुए सुभाष चंद मंगलेट, राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार, विधायक पवन काजल, पूर्व विधायक अरुण कूका और सह मीडिया प्रभारी विश्व चक्षु समेत अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed