{"_id":"69e9b14d2c407573fe05290d","slug":"hpbose-hp-board-12th-result-2026-80-percent-answer-sheet-evaluation-completed-results-by-april-30-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPBOSE HP Board 12th Result 2026: उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 80% पूरा, इस दिन तक आ सकता है रिजल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPBOSE HP Board 12th Result 2026: उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 80% पूरा, इस दिन तक आ सकता है रिजल्ट
Thu, 23 Apr 2026 11:16 AM IST
Ankesh Dogra
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Thu, 23 Apr 2026 11:16 AM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के विभिन्न स्कूलों में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन मार्च 2026 से अप्रैल के बीच किया गया था। वहीं, अब 12वीं के परीक्षा परिणाम की बात करें तो शिक्षा बोर्ड का प्रयास है कि 30 अप्रैल तक रिजल्ट को घोषित कर दिया जाए। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
एचपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का 80 से 85 फीसदी के करीब कार्य पूरा हो चुका है। स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 22 अप्रैल तक मूल्यांकन कार्य पूरा करने का शेड्यूल जारी किया था, लेकिन अधिक छुट्टियां आने के कारण यह कार्य निर्धारित समय पर पूरा नहीं हो सका है। (रिजल्ट के लिए आधाकारिक वेबसाइट)
विज्ञापन
शिक्षा बोर्ड ने प्रदेश भर में 41 विभिन्न मूल्यांकन केंद्र बनाए थे, जहां पर 5 हजार से अधिक शिक्षक उत्तरपुस्तिकाओं को चेक कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, मूल्यांकन कार्य के लिए वही सेंटर बचे हैं, जहां पर ज्यादा उत्तरपुस्तिकाएं मूल्यांकन कार्य के लिए भेजी गई थीं।
विज्ञापन
बोर्ड सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा का कहना है कि मूल्यांकन कार्य अंतिम चरण में है। शिक्षा बोर्ड का प्रयास है कि 30 अप्रैल तक 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम को घोषित कर दिया जाए, जिसके लिए बोर्ड के कर्मचारी और मूल्यांकन कार्य कर रहे शिक्षक जुटे हुए हैं।
विज्ञापन