फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dharamshala News ›   HP Board Parents and students will also become the third eye of the education board during exams

HP Board: परीक्षाओं में अभिभावक-विद्यार्थी भी बनेंगे शिक्षा बोर्ड की ‘तीसरी आंख’, विस्तार से जानें कैसे

Fri, 30 Jan 2026 06:00 AM IST
अंकेश डोगरा विपिन चौधरी, धर्मशाला।
विपिन चौधरी, धर्मशाला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 30 Jan 2026 06:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की मार्च माह से होने वाली वार्षिक परीक्षाओं में अभिभावक-विद्यार्थी और शिक्षक भी बोर्ड के लिए तीसरी आंख बनेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
HP Board Parents and students will also become the third eye of the education board during exams
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला - फोटो : संवाद न्यूज एंजेसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की मार्च माह से होने वाली वार्षिक परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए बोर्ड प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। इस बार अभिभावक-विद्यार्थी और शिक्षक भी बोर्ड के लिए तीसरी आंख बनेंगे। परीक्षाओं के दौरान शिक्षा बोर्ड एक हेल्पलाइन नंबर जारी करेगा, जिस पर प्रदेश के किसी भी परीक्षा केंद्र में अगर कोई अनियमितता बरती जा रही होगी या नकल करवाई जा रही होगी, उसकी शिकायत सीधा बोर्ड मुख्यालय में कर सकेंगे।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं 3 मार्च से शुरू हो रही हैं। इस बार परीक्षाओं के दौरान नकल को रोकने के लिए बोर्ड प्रबंधन ने विशेष इंतजाम करने का फैसला लिया है। इनमें सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से परीक्षाओं पर नजर रखने के अलावा प्रशासनिक, शिक्षा विभाग और बोर्ड के उड़नदस्ते बनाने के साथ-साथ एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी करने की योजना है। बोर्ड के इस निर्णय के तहत यदि किसी परीक्षा केंद्र पर नकल, बाहरी हस्तक्षेप, परीक्षार्थियों को अनुचित लाभ या ड्यूटी में लापरवाही की शिकायत मिलती है तो उस पर तत्काल संज्ञान लिया जाएगा। शिकायत की जांच के लिए उड़न दस्तों को मौके पर भेजा जाएगा और दोषी पाए जाने पर संबंधित केंद्र अधीक्षक स्टाफ और परीक्षार्थियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं-12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं मार्च माह में शुरू होंगी। इस बार बोर्ड परीक्षाओं के दौरान एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाएगा। इस नंबर पर कोई भी अभिभावक-विद्यार्थी या शिक्षक किसी भी परीक्षा केंद्र में होने वाली नकल और अन्य अनियमितताओं की जानकारी सीधे बोर्ड मुख्यालय में दर्ज करवा सकेंगे। शिकायत के बाद बोर्ड की ओर से संबंधित परीक्षा केंद्र पर उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - डॉ. राजेश शर्मा, अध्यक्ष, स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed