Dharamshala: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले-सर्वे के आधार पर जिताऊ प्रत्याशी को देंगे उपचुनाव का टिकट
धर्मशाला दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू ने रविवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में यह बात कही। बोले-प्रदेश में चुनाव अंतिम चरण में होने हैं, ऐसे में प्रत्याशी चयन के लिए अभी समय काफी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि चुनावी जंग में लोकतंत्र को बचाना, जनता को महंगाई और बेरोजगारी से मुक्ति दिलाना सबसे बड़ा मुद्दा है। भाजपा सत्ता की भूखी है। जनता चुनाव में करारा जवाब देकर लोकतंत्र को बचाने का काम करेगी। धर्मशाला दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू ने रविवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में यह बात कही। बोले-प्रदेश में चुनाव अंतिम चरण में होने हैं, ऐसे में प्रत्याशी चयन के लिए अभी समय काफी है।
#WATCH | Dharamshala: Himachal Pradesh CM Sukhvinder Singh Sukhu says, "If there is one party that has strengthened the democracy and the security of this country, it's Congress. For the unity and integrity of the nation, two prime ministers from the Congress party have… pic.twitter.com/OeosXxLDF1
— ANI (@ANI) April 21, 2024विज्ञापन
चयन प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है और जल्द ही टिकटों की घोषणा होगी। भाजपा कांग्रेस के टिकटों की चिंता छोड़ दे। सर्वे के आधार पर जिताऊ प्रत्याशी को ही टिकट मिलेगा। धर्मशाला से उपचुनाव के लिए देवेंद्र जग्गी, विजय इंद्र करण, पूर्व मंत्री की बहू शैलजा कटोच और भाजपा से प्रत्याशी रहे राकेश चौधरी समेत अन्य नाम सामने आए हैं। हिमाचल में कांग्रेस की मजबूत सरकार को भाजपा ने पैसे के दम पर गिराने की कोशिश की।
भाजपा ने धनबल के सहारे विधायक खरीदे। इसका सरगना धर्मशाला में ही है। विधायकों की खरीद-फरोख्त के मामले में जांच जारी है। कांग्रेस का चुनाव प्रचार तेजी से चला हुआ है। प्रत्याशी के बगैर हमारे मंत्री और नेता जनता के बीच जा रहे हैं। लोकसभा चुनाव को लेकर शिमला और मंडी संसदीय क्षेत्र बैठक में रणनीति बनाई जा चुकी है। धर्मशाला उपचुनाव और कांगड़ा लोकसभा सीट के लिए जल्द रणनीति बनाई जाएगी।