फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   rape attampt

घर में घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश, दो पर केस

Sat, 12 Mar 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा Updated Sat, 12 Mar 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन

चंबा के किहार सेक्टर में दो युवकों ने घर में घुस कर नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास किया। नाबालिग के शोर मचाने पर दोनों युवक फरार हो गए। परिजनों के शिकायत पर पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


नाबालिग के पिता ने बताया कि ओम प्रकाश व अजय कुमार दोनों उसके घर के आसपास आते रहते थे। कुछ दिन पहले दोनों युवक नाबालिग लड़की के कमरे में रात साढ़े दस बजे जा घुसे। उसके बाद दोनों युवकों ने मिलकर नाबालिग के साथ अश्लील हरकतें व छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। इस पर जब नाबालिग ने शोर मचाया तो परिजन जाग गए। इससे पहले कि वे आरोपियों को पकड़ पाते दोनों मौका मिलते ही रात के अंधेरे का फायदा उठा कर फरार हो गए।
विज्ञापन


नाबालिग के परिजनों ने इसकी शिकायत किहार थाने में की है। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि करते हुए डीएसपी चंबा हेडक्वार्टर वीर बहादुर ने बताया कि यह मामला काफी संगीन है। जिसे लेकर निष्पक्ष जांच करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। पुलिस आरोपियों की तालाश कर रही है जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed