फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   BPL List

56 फर्जी गरीब परिवार बीपीएल सूची से बाहर

Sat, 12 Mar 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा Updated Sat, 12 Mar 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन

भरमौर उपमंडल में फर्जी तौर पर गरीब बने 56 परिवारों को बीपीएल सूची से बाहर कर दिया गया है। इसमें से 28 परिवार के नाम पर वाहन पंजीकृत हैं जबकि दस परिवार के सदस्य सरकारी नौकरी में पाए गए। शनिवार को भरमौर में आयोजित लोक अदालत कार्यक्रम के दौरान एसडीएम डा. जितेंद्र कंवर ने इन परिवारों को सूची से बाहर किया। इन परिवारों की आय बीपीएल के लिए निर्धारित मानकों से ज्यादा थी।

विज्ञापन


भरमौर प्रशासन ने पूरे उपमंडल में 263 फर्जी गरीब बने परिवारों को चिन्हित किया था। इसके बाद 41 परिवारों को बीपीएल सूची से बाहर कर दिया गया है और यह क्रम निरंतर जारी है। एसडीएम भरमौर जितेंद्र कंवर ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को बीपीएल के लाभ फर्जी तरीके से लेने का अधिकार नहीं दिया जाएगा। इस मौके पर शौचालय न बनाने वाले परिवारों को भी एसडीएम ने जमकर लताड़ लगाई।
विज्ञापन


भरमौर उपमंडल को संपूर्ण स्वच्छ बनाने की मुहिम में जुटे एसडीएम जितेंद्र कंवर ने कहा कि कुछ परिवार शौचालय बनाने के शपथपत्र प्रस्तुत नहीं कर रहे हैं। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लोक अदालत में चार परिवारों ने शौचालय बनाने के संबंध में शपथपत्र प्रस्तुत किए। भरमौर में अभी तक 414 परिवारों ने शपथपत्र प्रस्तुत नहीं किए हैं। एसडीएम जितेंद्र कंवर ने कहा कि शेष बचे परिवारों को पांच अप्रैल को शपथ पत्र देने होंगे। अन्यथा उन्हें सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित कर दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed