{"_id":"56e302d14f1c1b941b8b456b","slug":"11-student-captured-in-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीखड्ड स्कूल में नकल करते ग्यारह छात्र पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीखड्ड स्कूल में नकल करते ग्यारह छात्र पकड़े
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
Updated Fri, 18 Mar 2016 03:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोर्ड की दसवीं कक्षा की सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा में नकल के ग्यारह मामले पकड़े गए हैं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नैनीखड्ड में शुक्रवार को बोर्ड के उड़नदस्ते ने इन छात्रों को नकल करते पकड़ा।
विज्ञापन
जिला में इस बार की बोर्ड परीक्षाओं में यह नकल के सबसे ज्यादा मामले हैं। उड़नदस्ते के प्रभारी खरगट स्कूल के प्रधानाचार्य गजेंद्र शर्मा ने बताया कि नैनीखड्ड स्कूल में नकल की शिकायत आ रही थी। जिसे देखते हुए उड़नदस्ते ने स्कूल में दबिश दी और छात्रों की तलाशी ली।
विज्ञापन
इस अभियान में ग्यारह छात्र नकल करते पाए गए। इन सभी छात्रों के केस बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि नकल रोकने का अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा और बोर्ड परीक्षाओं में किसी को भी नकल करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन