फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Police caught the ghost Strangers were seen late at night

पुलिस ने पकड़ा 'भूत' : देर रात आने-जाने वालों को आते थे नजर, लगातार शिकायत के बाद पुलिस के फैलाए जाल में फंसे

Sat, 17 Jun 2023 05:53 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 17 Jun 2023 05:53 PM IST
सार

दरअसल सिविल लाइन थाना क्षेत्र मे पुलिस को लगातार शिकायत मिल रही थी की वेयर हाउस रोड पर भूत की शक्ल मे कुछ बदमाश आने जाने वालों को डराते हैं। इसके बाद देर रात पुलिस मौके पर पहुंची तब वहां से एक नाबालिग सहित तीन को पकड़ा है।

विज्ञापन
Police caught the ghost Strangers were seen late at night
भूत बनकर आने- जाने वाले लोगों को डराते थे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलासपुर शहर मे देर रात भूत बनकर डराने वाले सोशल मीडिया के भूतों को पुलिस ने  पकड़ा और उनके परिजनों को बुलाकर दोबारा ऐसी हरकत नहीं करने की हिदायत देकर छोड़ा । दरअसल सिविल लाइन थाना क्षेत्र मे पुलिस को लगातार शिकायत मिल रही थी की वेयर हाउस रोड पर भूत की शक्ल मे कुछ बदमाश आने जाने वालों को डराते हैं। इसके बाद देर रात पुलिस मौके पर पहुंची तब वहां से एक नाबालिग सहित तीन को पकड़ा है।

विज्ञापन

 

थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया की वेयर हाउस रोड के पास आने जाने वाले राहगीरों को रात के समय भूत के वेशभूषा मे लड़के डराने का प्रयास करते है। इस पर पुलिस बताये जगह पर पहुंची तो रात के समय में वीडियो बनाने वाले नाबालिक सहित तीन युवक करीब 2.30 बजे के आसपास वीडियो बनाते पाया गया। जिसे पुलिस  पकड़कर थाने लाई। इसके साथ ही उनके परिजनों को भी बुलाया। पकड़े गए युवक तिलक यादव पिता रामलाल 20 वर्ष इन्द्रपुरी तिफरा व दीपक यादव पिता अमृत लाल 22  साल तिफरा सहित एक नाबालिग ने दोबारा ऐसी गलती नहीं होने की बात दोहराई और माफी मांगी जिसके बाद पुलिस परिजन के सामने युवकों को समझाइश देकर छोड़ा।

विज्ञापन

 

लडकों ने बताया की शोसल मिडिया पर वो विडियो अपलोड करने के लिए प्रैंक विडियो बनाते थे और उसे अपलोड भी करते थे। हलांकी उनका किसी तरह की अपराधिक घटना को अंजाम देने की मंशा नहीं थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed