फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   miis conduct with police person

विवाद सुलझाने गए पुलिस कर्मी की वर्दी फाड़ी, धमकी दी

Mon, 07 Mar 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरमाणा (बिलासपुर)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरमाणा (बिलासपुर)। Updated Mon, 07 Mar 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
miis conduct with police person
क्राइम

थाना बरमाणा के अंतर्गत कुड्डी इलाके में एक पारिवारिक विवाद सुलझाने मौके पर गई पुलिस टीम के साथ गाली गलौज, हाथापाई और  बदसलूकी का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक एक शख्स ने उनके साथ दुर्व्यवहार के साथ एक कर्मी की वर्दी भी फाड़ दी। उक्त शख्स शराब के नशे में बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर उसके गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुड्डी गांव का एक व्यक्ति रविवार रात अपने ही घर में हुड़दंग मचा रहा था। परिजनों और अन्य लोगों ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। यहां तक कि वह परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट पर भी उतारू हो गया।
विज्ञापन


थक हार कर उसके पिता ने बरमाणा थाना संपर्क किया और पुलिस से उसे शांत करवाने की गुहार लगाई। मामले की सूचना मिलने के बाद बरमाण थाना से एक पुलिस टीम करीब पौने 11 बजे मौके पर पहुंची। पुलिस ने उसे समझाने की कोशिश की लेकिन, आरोपी पुलिस टीम के साथ भी उलझ पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने तैश में आकर पुलिस टीम में शामिल एक पुलिस कर्मी की वर्दी फाड़ डाली और अभद्र व्यवहार भी किया। पुलिस कें अनुसार आरोपी ने उसे जान मारने की धमकी भी दी। इसके बाद  पुलिस ने हवलदार संजीव कुमार की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी देशराज को गिरफ्तार कर लिया है। 

डीएसपी सुरेंद्र शर्मा ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed