{"_id":"56dc29114f1c1be23d8b45b1","slug":"150-boxes-wine-recovered-in-ladda","type":"story","status":"publish","title_hn":"150 पेटी अवैध शराब बरामद, चार गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
150 पेटी अवैध शराब बरामद, चार गिरफ्तार
बिलासपुर/नयनादेवी।
Updated Sun, 06 Mar 2016 07:05 PM IST
विज्ञापन
देसी शराब की 150 पेटी (1800 बोतलें) को बरामद
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। इसके लिए पुलिस ने खास अभियान छेड़ा है। इसी अभियान के तहत पुलिस ने शनिवार रात लद्दा के समीप शराब से लदी एक जीप को जब्त किया है।
विज्ञापन
गाड़ी में अवैध रूप से ले जाई जा रही देसी शराब की 150 पेटी (1800 बोतलें) को बरामद कर पुलिस ने चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी भराड़ी सुरेंद्र सिंह धीमान ने बताया कि बीती रात को वह और उनकी टीम पेट्रोलिंग पर थी। इस दौरान उन्हें गुप्त सुचना मिली कि जीप में अवैध शराब ले जाई जा रही है। थाना प्रभारी ने रात 2 बजे एक जीप को परनाल के पास तलाशी के लिए रोका।
विज्ञापन
जीप की तलाशी लेने पर 150 पेटी देसी शराब बरामद की गई। थाना प्रभारी ने बताया कि गाड़ी में चार लोग सवार थे। वह शराब के न तो कोई दस्तावेज दिखा पाए और न ही शराब लेकर आने का परमिट। लिहाजा पुलिस ने अशोक कुमार, प्रेम सिंह, अमृत लाल और रमेश चंद को गिरफ्तार किया गया।
थाना प्रभारी ने बताया कि जीप को भी कब्जे में ले लिया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि उक्त शराब कहां से लाई जा रही थी और इसको कहां ले जाने की फिराक में थे। गौर हो कि भराड़ी पुलिस ने अवैध शराब का धंधा करने वालों के खिलाफ मुहिम छेड़ी है। तीन दिन पहले भी भराड़ी पुलिस ने एक व्यक्ति से 12 बोतलें अवैध शराब बरामद की थी।