फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamunanagar, crime, news, yamunanagar

ट्रक ने बाइक को टक्कर मारकर महिला को कुचला, मौत

Thu, 10 Mar 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर Updated Thu, 10 Mar 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
yamunanagar, crime, news, yamunanagar
हादसा - फोटो : bureau
 नेशनल हाईवे 73 (चंडीगढ़ रुड़की) पर  कमानी चौक के नजदीक ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गए। घायल का उपचार अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


खिजराबाद क्षेत्र के गांव खिल्लावालां निवासी राजकुमार का बेटा संदीप कुमार दिमागी रूप से कमजोर है। उसका उपचार कन्हैया साहिब चौक स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है। इस कारण वह अपने मामा-मामी के पास गांव खेड़ी रांगडान में रहता है। बुधवार सुबह राजकुमार खेड़ी रांगडान से अपने बेटे संदीप व संजीव उर्फ काकू व साले की पत्नी कमलेश उर्फ कमली (40) के साथ बाइक पर कन्हैया साहिब चौक की ओर जा रहे थे। नेशनल हाईवे 73 पर जब वे कमानी चौक से नजदीक पहुंचे तो पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर लगने से बाइक पर पीछे बैठी कमलेश सड़क पर दाई तरफ गिर गई, जबकि अन्य सड़क के बाई तरफ गिरे। टक्कर मारने के बाद ट्रक दाई तरफ गिरी कमलेश को कुचलता हुआ आगे निकल गया। इससे कमलेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजकुमार घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल राजकुमार को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। बाद में पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर कुछ देर तक जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेशनल हाईवे पर 18 घंटे में ट्रक ने तीन को कुचला :
नेशनल हाईवे 73 पर मंगलवार देर शाम करीब सात बजे जहां बाईपास पुल के नजदीक ट्रक ने जहां बाइक सवार पुराना हमीदा निवासी 26 वर्षीय बलकार व जम्मू कालोनी निवासी 55 वर्षीय सुधा शर्मा को कुचल दिया था। इस हादसे से लगभग एक किलोमीटर दूर बुधवार सुबह करीब दस बजे उक्त हादसा हुआ। इसमें भी ट्रक ने एक महिला को कुचल डाला।

वर्जन ::::::
महिला के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्जकर लिया गया है। आरोपी चालक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- राजीव मिगलानी, एसएचओ, थाना शहर यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed