फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सर्कल स्तर पर किया प्रदर्शन, बड़ौली व जुआं में सीएम के जलाए पुतले

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सर्कल स्तर पर किया प्रदर्शन, बड़ौली व जुआं में सीएम के जलाए पुतले

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 02:18 PM IST
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सर्कल स्तर पर किया प्रदर्शन, बड़ौली व जुआं में सीएम के जलाए पुतले
गांव जुआं में सीएम का पुतला दहन करती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता - फोटो : Amar Ujala
सोनीपत। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं ने अपनी मांगों को मनवाने के लिए वीरवार को सर्कल स्तर पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने विधायक मोहनलाल के गांव बड़ौली के अलावा जुआं में सीएम का पुतला जलाया। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार की ओर से उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा, तब तक उनका आंदोलन लगातार जारी रहेगा। 
विज्ञापन
सीटू के जिलाध्यक्ष आनंद शर्मा, यूनियन की नेता गीता नागर, ऊषा, सुमन ने बताया कि सरकार की ओर से उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाएं 8 दिसंबर से लगातार हड़ताल पर है। सरकार उनकी मांगों को नजर अंदाज कर रही है। उनकी सरकार से मांग है कि उनके खिलाफ दर्ज कराए मुकदमे वापस लिए जाए। काम से हटाई गई कार्यकर्ताओं को वापस लिया जाए। पीएम घोषणा के अनुसार कार्यकर्ता को 1500 रुपये व सहायिका को 750 रुपये मानदेय लागू किया जाए। वर्ष 2018 में सीएम की अध्यक्षता में हुए समझौते अनुसार न्यूनतम वेतन लागू किया जाए। पोषण ट्रैकर बंद किया जाए व कार्यकर्ता से सुपरवाइजर की पदोन्नत पर टेस्ट की शर्त हटाई जाए। मांगों के पूरा नहीं किए जाने पर 14 फरवरी को करनाल में सीएम आवास का घेराव किया जाएगा। इसके बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed