फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   केजीपी पर टैंकर की टक्कर से व्यक्ति की मौत

केजीपी पर टैंकर की टक्कर से व्यक्ति की मौत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 02:10 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। केजीपी टोल प्लाजा पर गांव जाखौली के पास टैंकर की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची राई थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने टैंकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
अंबाला के गांव धूलकोट निवासी राहुल ने बताया कि वह स्विफ्ट कार को टैक्सी में चलाता है। 3 फरवरी को सुबह उसके पास अंबाला के शास्त्री नगर का रहने वाले मोहित मित्तल का फोन आया था। उसने उसे नोएडा चलने को कहा था। जिस पर वह कार लेकर उसके पास चला गया था। उसे कार में लेकर वह नोएडा के लिए चल पड़ा। दोपहर बाद जब वह केजीपी पर टोल प्लाजा से आगे गांव जाखौली के निकट पहुंचे तो मोहित मित्तल ने लघुशंका जाने के लिए कार को रुकवा लिया। उसने सडक़ किनारे कार को रोक दिया। लघुशंका के बाद मोहित चालक साइड में आ गया। इसी बीच एक टैंकर तेज रफ्तार में आया और मोहित को टक्कर मारकर फरार हो गया। उसने तुरंत मोहित को संभाला तो वह बेसुध था। उसने डायल-112 पर सूचना दी। जिस पर पुलिस और एम्बुलेंस आ गई। मोहित को सामान्य अस्पताल में ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने राहुल के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टैंकर चालक की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed