{"_id":"5f7c117c8ebc3e1a231efebd","slug":"sonipat1601966460","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी के थे ग्रामीण संग अवैध संबंध, मना करने पर भी नहीं मानी तो पति ने जहर खाकर दी जान","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
पत्नी के थे ग्रामीण संग अवैध संबंध, मना करने पर भी नहीं मानी तो पति ने जहर खाकर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। मोहाना थाना क्षेत्र के गांव में एक व्यक्ति के पत्नी के अवैध संबंधों से तंग आकर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने व्यक्ति के बेटे के बयान पर उसकी मां व उसके प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या को विवश करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
मोहाना थाना क्षेत्र के गांव में रहने वाले 45 वर्षीय व्यक्ति ने जहर खा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। व्यक्ति के बेटे ने अपनी मां पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवक ने मोहाना थाना पुलिस को बताया कि उसकी मां के गांव के ही एक व्यक्ति संग अवैध संबंध है। जिसके बारे में उसके पिता को पता लग गया था। उसके पिता ने उसकी मां को कई बार समझाया, लेकिन उसकी मां नहीं मानी। जिस पर उसके पिता ने जहर खाकर जान दे दी। पुलिस ने युवक के बयान पर उसकी मां व उसके प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या को विवश करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन