फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   पत्नी संग बीमार मां का हालचाल जानने पैतृक गांव आया पीटीआई, पत्नी के आभूषण और नकदी चोरी

पत्नी संग बीमार मां का हालचाल जानने पैतृक गांव आया पीटीआई, पत्नी के आभूषण और नकदी चोरी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 12:09 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। गांव बुसाना में अपनी बीमार मां का हालचाल जानने आए पीटीआई की पत्नी के बैग से नकदी व आभूषण चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। पीटीआई ने मामले की शिकायत सदर थाना गोहाना पुलिस को दी है। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मूलरूप से गांव बुसाना फिलहाल सेक्टर-7 गोहाना निवासी रामकरण ने बताया कि वह पीटीआई टीचर है। उसके भाई व परिवार के सदस्य गांव में ही रहते हैं। उसने बताया कि 3 अक्तूबर को उसकी मां को लकवा की शिकायत हो गई थी। जिस वह अपनी पत्नी उषा और बच्चों को साथ गांव में चला गया था। घर जाने के बाद उसकी पत्नी ने अपना बैग दरवाजा के पास लटका दिया था। 5 अक्तूबर को सुबह बैग से आभूषण व नकदी गायब मिली। उसकी पत्नी के बैग में सोने की चेन, छह अंगूठी, कानों की तीन जोड़ी बालियां, नाक की पिन, टॉप्स व 10000 रुपये थे। उन्होंने अपने स्तर पर पता किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। जिस पर पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed