{"_id":"5f7027978ebc3e9bd760beb0","slug":"sonipat1601185687","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर आठ साल के बच्चे की मौत","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर आठ साल के बच्चे की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। गांव बख्तावरपुर में ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से आठ साल के बच्चे की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची मुरथल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
गांव बख्तावरपुर के रहने वाले श्रीभगवान ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि उसका आठ साल का बेटा रोहित गली में खेल रहा था। इसी बीच ट्रैक्टर के पीछे एक साथ दो ट्रालियां जोडक़र आए चालक ने उसके बेटे को कुचल दिया। हादसे में उसका बेटा बुरी तरह से घायल हो गया। उसे अस्पताल में ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। मुरथल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। आठ साल के बच्चे की सडक़ हादसे में मौत से गांव में मातम का माहौल है। परिजनों का रोकर बुरा है। ग्रामीण उन्हें ढांढ़स बंधा रहे है।
विज्ञापन