फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat news, hindi news, killed farmer

खेत में गए किसान की सिर में ईंट मारकर हत्या

Thu, 10 Mar 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Thu, 10 Mar 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
sonipat news, hindi news, killed farmer
किसान की हत्या - फोटो : bureau
उपमंडल के गांव चिड़ाना में एक किसान का शव लाखु-बुआना रोड पर जोहड़ में पड़ा मिला। किसान मंगलवार देर शाम खेतों में पानी देने गया था। सुबह खेतों में घूमने गए ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए खानपुर कलां के महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रखवा दिया। फिलहाल अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि राजेश (40) निवासी चिड़ाना मंगलवार को बच्चों को लेने ससुराल गया था। दोपहर बाद वह घर पहुंचा। शाम करीब छह बजे वह खेतों में पानी देने गया था। जहां अज्ञात लोगों ने उसकी हत्या कर शव लाखु-बुआना रोड पर एक छोटे से जोहड़ में फेंक दिया। सुबह शव मिलने की सूचना पर परिजन पहुंचे तो सिर से खून भी निकल हुआ था। परिजनों के अनुसार राजेश के दो लड़के और एक लड़की है। जो पढ़ाई करते हैं। इसके अलावा उनकी किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं थी। घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर प्रभारी फूलकुंवार व डीएसपी राजेश कुमार मौके पर पहुंचे। इसके अलावा मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए खानपुर कलां के महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रखवाया गया। जहां पुलिस ने परिजनों के बयान पर कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


खेतों में मिले खून के निशान
जिस जोहड़ में राजेश का शव पड़ा था। उससे लगभग दो किलोमीटर दूर राजेश का खेत हैं। पुलिस ने खेतों में छानबीन करते हुए पाया कि यहां बने ट्यूबवेल के पास रखे ईंटों पर खून के छींटे लगे थे और हौद पर भी खून के निशान थे। खेतों में बनी नाली में भी खून के निशान पड़े थे। इतना ही नहीं जोहड़ के पास घसीटने के निशान भी पाए गए हैं। जिससे लगता है कि राजेश की हत्या बेरहमी से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या बोले डीएसपी
डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि चिड़ाना गांव से लाखु-बुआना रोड पर जोहड़ में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। मौके पर पहुंच कर जांच की गई। आसपास खेतों में खून के निशान भी देखे गए हैं। देखने से ऐसा लगता है राजेश को पहले खेतों में मारा गया और फिर शव को जोहड़ में डाला गया। फिलहाल पुलिस ने परिजनों के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed