{"_id":"56e703624f1c1b18118b4576","slug":"sonipat-crime-gun-shot","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसे नहीं छीन पाए तो मार दी गोली ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पैसे नहीं छीन पाए तो मार दी गोली
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Tue, 15 Mar 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार को फिल्मी स्टाइल में पैसे छीनने की कोशिश विफल होने पर गोलियां चलाने का मामला सामने आया है। इसमें पीड़ित तो अंसल के सिक्योरिटी इंचार्ज थे, वहीं हमलावर बाइक चालक युवक थे, जोकि वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। सिक्योरिटी इंचार्ज पर उन्होंने तीन गोलियां चलाई, जिसमें से एक गोली इंचार्ज के पेट में जा लगी। गोलियां लगने से घायल सिक्योरिटी इंचार्ज ने हिम्मत कर पास की एक फैक्टरी में घुसना उचित समझा। फैक्टरी कमयों ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लोगों की मदद से सिक्योरिटी इंचार्ज को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे खानपुर स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। समाचार लिखे जाने तक उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार कृष्ण यादव निवासी गोपालगंज, बिहार हाल आबाद राई औद्योगिक क्षेत्र कुछ समय से अकबरपुर बारोटा स्थित अंसल ग्रीन सिटी में सिक्योरिटी इंचार्ज के तौर पर तैनात था। सोमवार को वह औद्योगिक क्षेत्र के एसबीआई बैंक के एटीएम में गया था। यहां से 4 हजार रुपए निकालकर वह पैदल ही जा रहा था तो बाइक सवार युवक उसके पास आए और पैसे छीनने की कोशिश की। जब कृष्ण ने विरोध किया तो युवकों ने पिस्तौल निकाल कर उस फायर शुरू कर दिए। युवकों ने तीन गोलियां चलाई, जिसमें से एक गोली कृष्ण के पेट में जा लगी। वारदात को अंजाम देकर युवक फरार हो गए। वहीं कृष्ण हिम्मत कर एक फैक्टरी में घुस गया। जहां पर मौजूद कमयों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कृष्ण को सामान्य अस्पताल सोनीपत में दाखिल करवाया गया। गंभीर हालत के चलते कृष्ण को खानपुर स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जहां वारदात हु