फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa News, Hindi News, politics, Tax, Aggitation, Excise Duty, Budget, Goldsmith, Sirsa

स्वर्णकारों ने सोने की जगह बेचे कुरकुरे

Wed, 09 Mar 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Wed, 09 Mar 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
Sirsa News, Hindi News, politics, Tax, Aggitation, Excise Duty, Budget, Goldsmith, Sirsa
कुरकुरे बेचते स्वर्णकार - फोटो : Bureau

ज्वैलरी पर एक्साइज ड्यूटी लगाए जाने के विरोध में संघर्षरत स्वर्णकारों ने मंगलवार को ‘अच्छा दिन’ मनाया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का गुणगान करते हुए कुरकुरे बेचे। छह स्वर्णकारों ने एक दिन में 500 रुपये की मजदूरी की। स्वर्णकारों ने आज प्रदर्शन व्यंग्यात्मक शैली में किया। स्वर्णकारों के अनुसार जब तक सरकार अपना तुगलकी फरमान वापस नहीं लेती तब तक वे प्रदर्शन करते रहेंगे। दूसरी ओर स्वर्णकार गांधी चौक पर भी धरना लगाए हुए हैं।

विज्ञापन


मंगलवार को स्वर्णकार जवाहर सिंह खुरमी, आशू जौड़ा, तेजी खुरमी, राजू, हैप्पी, छिंदा कुरकुरे लगाकर अपनी बंद दुकान के आगे बैठ गए। सुबह से शाम तक पांच सौ रुपये कमाए। लोग यह सब देखकर हैरान रह गए। स्वर्णकारों ने कहा कि मोदी जी, लोकसभा चुनाव से पहले अच्छे दिनों की बातें कर रहे थे, वैसे दिन आ गए हैं। इसलिए वे मोदी जी का तहदिल से आभार प्रकट करते हैं। मोदी जी ने उन्हें सड़कों पर ला दिया है। पिछले करीब एक हफ्ते से एक पाई भी नहीं कमाई।
विज्ञापन


हड़ताल दूसरे दिन भी जारी
सिरसा (ब्यूरो)। स्वर्णकार संघ के प्रधान राजकुमार सोनी, सर्राफा एसोसिएशन के प्रधान सुरजीत सोनी व ज्वैलर्स एसोसिएशन के प्रधान मुकेश सर्राफ के नेतृत्व में स्वर्णकारों की अनिश्चितकालीन हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। इस मौके पर स्वर्णकारों को संबोधित करते हुए यूनियन नेताओं ने कहा कि जब तक इस काले कानून को खत्म नहीं किया जाता, उनकी हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वर्णकारों के इस आंदोलन को हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल की ओर से हीरा लाल शर्मा, युवा इकाई की ओर से कपिल अनेजा, मोबाइल एसोसिएशन से पंकज कामरा, राजकुमार रोहिलीवाल ने अपना समर्थन दिया। स्वर्णकारों ने केंद्र सरकार से अनुरोध किया है कि इस काले कानून को उन पर थोपा न जाए। वहीं स्वर्णकार संघ के प्रधान राजकुमार सोनी ने सभी स्वर्णकार, ज्वैलर्स व इस कारोबार से जुड़े सभी लोगों विशेषकर ग्रामीण स्वर्णकारों से आह्वान किया कि वे 17 मार्च तक ईमानदारी से अपने प्रतिष्ठान बंद रखें और इस दिन दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली महारैली में भाग लें।


इस अवसर पर सुखविंद्र सोनी, बलबीर सोनी, कांशीराम सोनी, प्रदीप रातुसरिया, गजानंद सोनी, सुरेंद्र फुटेला, रूपराम सोनी,  दवेंद्र सोनी, भगवान दास वर्मा, सुंदर सोनी, जगदीश सोनी, रतन साखुवाला, चंद्रशेखर सोनी, अनिल, सुरेश सोनी, संजय सोनी, किशोर सोनी, प्रधान विजय मराठा, मेघा  बंगाली, अशोक सोनी, दिनेश सोनी, भागीरथ भुण आदि स्वर्णकार मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed