{"_id":"56e1ccde4f1c1b9f488b4589","slug":"sirsa-news-hindi-news-sarson-oil-mixed-oil-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधान! सरसाई नगरी में बिक रहा है मिलावटी तेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सावधान! सरसाई नगरी में बिक रहा है मिलावटी तेल
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Fri, 11 Mar 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
तेल के नमूने लेते अधिकारी
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में खाद्य पदार्थों में मिलावट का कारोबार काफी फल फूल रहा है। वीरवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हरि विष्णु कॉलोनी स्थित एक मकान में छापेमारी की। जहां पर भारी मात्रा मेें सरसों का तेल मिला। अधिकारियों ने तेल को अपने कब्जे में लेकर इसका सैंपल जांच के लिए भेज दिया है। इस मकान में तेल बोतलों में भरकर अलग-अलग मार्का लगाकर पैकिंग की जा रही थी। स्वास्थ्य विभाग को अंदेशा है कि तेल में मिलावट करके उसे दुकानों में सप्लाई किया जा रहा था।
जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि हरि विष्णु कॉलोनी स्थित एक मकान में तेल में मिलावट करके इसे बाजार में बेचा जा रहा है। सूचना के आधार पर डिप्टी सीएमओ डॉ. राजेश चौधरी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने पुलिस को साथ लेकर उक्त कॉलोनी में रहने वाले चेतन कुमार के मकान में दबिश दी।
इस दौरान चेतन सिंह व उसका पुत्र बोतलों में अलग-अलग मार्का लगाकर तेल की पैकिंग करते हुए मिले। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। अधिकारियों ने दस क्विंटल तेल मकान से जब्त किया। इसमें छह क्विंटल सरसों व चार क्विंटल कॉटन ऑयल का तेल है। डिप्टी सीएमओ डॉ. राजेश चौधरी ने बताया कि तेल का सैंपल लेकर उसे जांच हेतु भेज दिया गया है।
विज्ञापन
इन लोगों के पास तेल बेचने का कोई लाइसेंस नहीं है। छह विभिन्न कंपनियों के मार्का मौके से मिले हैं। जिस प्रकार की सूचना मिली थी शुरूआती जांच में तो यही लगता है कि यहां पर मिलावट खोरी का धंधा चल रहा था। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि सिरसा में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कुछ महीने पहले रानियां रोड पर भारी मात्रा में मिलावटी घी बरामद किया था।
मिलावट खोरी की सूचना दे आम जनता
डिप्टी सीएमओ राजेश चौधरी ने सिरसा वासियों से अपील की है कि कहीं भी मिलावट संबंध कोई जानकारी मिले तो तुरंत स्वास्थ्य विभाग को इसकी सूचना दें। मिलावट खोरी रोकने के लिए विभाग की तरफ से अभियान चलाया हुआ है। सूचना देने वालों को नाम गुप्ता रखा जाएगा। मिलावट करने वाले रुपयों के लालच में लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करते हैं। जनता के सहयोग से ही मिलावट खोरों को उनकी करनी की सजा दी जा सकती है इसलिए प्रशासन का सहयोग करें।
क्या क्या मिला मौके पर
टीम ने मौके से छह क्विंटल सरसों तेल, चार क्विंटल बिनौले का तेल बरामद किया है। टीम ने मौके से प्लास्टिक के भरे हुए कंटेनर बरामद किए है। साथ ही कई कंपनियों की पैकिंग बरामद की है।