{"_id":"6261561168565f256962c25c","slug":"rohtak1650546193","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"किलोई गांव में शादी समारोह से बुलाकर मारी गोली","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
किलोई गांव में शादी समारोह से बुलाकर मारी गोली
विज्ञापन
गोली लगने से घायल किलोई गांव निवासी अजय को पीजीआई लेकर पहुंचे परिजन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जानकारी से पता चला है कि गांव का 19 वर्षीय युवक अजय कुमार सुबह गांव के युवक पवन की शादी में कार्यक्रम चल रहा था। पता चला है कि एक युवक ने अजय को शादी समारोह से बाहर बुलाया। दोनों के बीच कुछ बातचीत हुई। इसी बीच आरोपी युवक ने गोली चला दी, जो अजय की छाती में लगी। उसे दोपहर करीब 12 बजे पीजीआई में दाखिल कराया गया, जहां पता चला कि गोली का छर्रा अंदर पेट तक गया हुआ है। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मोहम्मद इलायस का कहना है कि घायल के बयान दर्ज होने के बाद ही पता चल सकेगा कि उसे किसने व क्यों गोली मारी। फिलहाल युवक की हालत खतरे से बाहर है।
युवक को गोली मारने की वारदात के बाद किलोई गांव में पहुंच कर जांच पड़ताल करती पुलिस
- फोटो : Amar Ujala
युवक को गोली मारने की वारदात के बाद किलोई गांव में पहुंच कर जांच पड़ताल करती पुलिस