{"_id":"625903ad7026e37f2c3c5cee","slug":"rohtak1650000813","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रोहतक : आग लगने से सात गांवों में गेहूं की फसल जली","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
रोहतक : आग लगने से सात गांवों में गेहूं की फसल जली
विज्ञापन
धामड़ गांव में लगी आग में मौजूद ग्रामीण
- फोटो : Amar Ujala
रोहतक।
विज्ञापन
फायर ब्रिगेड के मुताबिक वीरवार शाम को तेज हवा चलने के साथ ही अलग-अलग गांवों से आग लगने की सूचनाएं आने लगी। विभाग के पास पांच बड़ी गाडिय़ां है। ऐसे में विभाग में अफरा-तफरी मच गई। एक जगह आग पर काबू नहीं पाया, दूसरी जगह आग लगने से की सूचना आ गई। सबसे ज्यादा नुकसान धामड़ गांव में बताया गया है, जहां 320 एकड़ के करीब गेहूं की फसल जल गई। इसके अलावा बहुजमालपुर, निंदाना, सीसरखास, खरावड़ व मकड़ौली में भी आग लगने की घटना हुई।
ऊपर से नहीं गुजर रहे बिजली केवल तार, फिर कैसे लगी आग
धामड़ गांव के ग्रामीण परेशान है। आखिर सैकड़ों एकड़ फसल में आग कैसे लगी, क्योंकि जिस एरिया में आग लगी, वहां से बिजली के तार भी नहीं गुजर रहे हैं। ऐसे में आशंका है कि तेज हवा में चिंगारी उडक़र खेतों तक पहुंची।
फायर ब्रिगेड के पास गाडिय़ों की कमी
जिला फायर ब्रिगेड के पास मात्र पांच गाडिय़ां है, जबकि एक महम व एक सांपला में खड़ी रहती है। ऐसे में आग बुझाने के लिए काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वीरवार को एक समय अलग-अलग गांवों में आग लगी तो विभाग को काफी दिक्कत हुई। ऐसे में सरकार व प्रशासन को अतिरिक्त गाडिय़ों की व्यवस्था करनी चाहिए।
विज्ञापन
वीरवार को अलग-अलग जगह से आग लगने की सूचना आती रही। सबसे ज्यादा नुकसान धामड़ गांव में हुआ है। आग लगने का कारण समझ में नहीं आ रहा, क्योंकि खेतों के ऊपर से बिजली के तार भी नहीं गुजर रहे हैं। साथ ही विभाग के पास गाडिय़ों की भी कमी है।
संजीव डागर, उप जिला अग्निशमन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
गेहूं की फसल फसल में लगी आग
- फोटो : Amar Ujala
गेहूं की फसल फसल में लगी आग