फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   kaithal news, policits, kaithal

कैथल में असहमति, कलायत में बंद के कारण टला ब्लॉक समिति के चुनाव

Wed, 09 Mar 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल Updated Wed, 09 Mar 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
kaithal news, policits, kaithal
राजनी‌त‌ि - फोटो : bureau
ब्लॉक समिति कैथल और कलायत में चेयरमैन व वाइस चेयरमैन का चुनाव कोरम नहीं पूरा होने के कारण टाल दिया गया। कैथल ब्लॉक में जहां भाजपा नेताओं के दो खेमों में बंटा होने के कारण बैठक में एक भी सदस्य नहीं पहुंचा। वहीं कलायत में लोगों द्वारा आहूत किए गए बंद के कारण एक भी सदस्य चुनावी बैठक में भाग लेने नहीं पहुंचा।
विज्ञापन



कैथल ब्लॉक समिति के लिए एसडीएम नरेंद्र सिंह मलिक, बीडीपीओ कैथल सुरेंद्र शर्मा व अन्य कर्मचारी पंचायत भवन में पहुंचे थे। दोपहर बारह बजे तक अधिकारियों ने सदस्यों का इंतजार किया। बारह बजने से 10 मिनट पहले कार्यालय के बाहर आवाज भी लगाई गई। लेकिन एक भी सदस्य चुनावी बैठक में भाग लेने के लिए नहीं पहुंचा। जिस कारण एसडीएम ने चुनाव को स्थगित कर दिया। अब अगली बैठक में ही चेयरमैन एवं वाइस चेयरमैन का चुनाव हो पाएगा।
विज्ञापन


भाजपा नेताओं की ही नहीं बनीं सहमति
सूत्रों के अनुसार कैथल ब्लॉक समिति में भाजपा नेताओं में ही सहमति नहीं बन पाई। दो दिन पूर्व भाजपा प्रत्याशी रहे राव सुरेंद्र सिंह ने ब्लॉक समिति सदस्यों के साथ बैठक कर भाजपा का बहुमत होने का दावा किया था। इसके अगले ही दिन मंगलवार को भाजपा नेता अरुण सर्राफ के प्रतिष्ठान पर सुरेश गर्ग, संजय भारद्वाज, पाला राम सैनी ने भी ब्लॉक समिति सदस्यों के साथ बैठक की। इन दोनों ही बैठकों में 29 में से 20 या इससे अधिक ब्लॉक समिति सदस्यों के पहुंचने का दावा किया गया था। जिससे लग रहा था कि जिला परिषद की तरह से कैथल ब्लॉक समिति में भी भाजपा समर्थित सदस्य चेयरमैन एवं वाइस चेयरमैन चुन लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन बुधवार को चुनाव के लिए आयोजित मीटिंग में कोई भी गुट चुनाव के लिए आवश्यक कोरम नहीं जुटा पाया। जिस कारण सदस्यों ने मीटिंग से ही किनारा कर लिया। पार्टी सूत्रों ने बताया कि एक खेमे के समर्थन में 29 में से 17 से 18 सदस्य हैं। वहीं दूसरे खेमे के पास 11 से 12 सदस्य हैं। अब देखना यह है कि अगली बैठक तक कौने से गुट से सदस्य टूट कर दूसरे गुट में जाते हैं।

क्या कहना है नेताओं का
भाजपा नेता राव सुरेंद्र सिंह ने स्वीकार करते हुए कहा कि कोरम पूरा न होने के कारण चुनाव नहीं हो पाया।
वहीं पार्टी नेता अरुण सर्राफ ने भी कहा कि बैठक में किसी सदस्य के न पहुंचने के कारण चुनाव नहीं हो पाया।

निर्धारित समय तक किसी सदस्य के न पहुंचने के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया है। सरकार के निर्देशानुसार अगली बैठक का ऐलान होगा।
नरेंद्र सिंह मलिक, एसडीएम कैथल।

कलायत में नहीं पहुंचा कोई भी सदस्य
कलायत। पंचायत समिति के प्रधान व उपप्रधान पद का चुनाव समिति सदस्यों का कोरम पूरा नहीं होने के कारण आगामी तारीख तक स्थगित कर दिया गया। पंचायत समिति सदस्यों का कोरम पूरा होने के लिए रखे गए निर्धारित समय में कुल 22 पंचायत समिति सदस्यों में से कोई भी सदस्य हाजिर नहीं हुआ जिसके कारण प्रथम बैठक को स्थगित करना पड़ा।


कलायत सब डिविजन का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे पीठासीन अधिकारी एसडीएम बीर सिंह ने बताया कि चुने गए ब्लाक समिति सदस्यों की बैठक खंड कार्यालय में बुधवार को की जानी थी जिसके लिए सभी समिति सदस्यों को नोटिस जारी किए गए थे। उन्होंने बताया कि सभी पंचायत समिति सदस्यों को नोटिस जारी कर कोरम पूरा होने के लिए 11 बजे का समय दिया गया था लेकिन निर्धारित समय तक कोई भी सदस्य नहीं पहुंचा। उन्होंने बताया कि कोई भी निर्वाचित सदस्यों के हाजिर न होने के कारण पंचायत समिति के प्रधान तथा उपप्रधान पद का चुनाव आगामी तिथि तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed