फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   ten train begin today

आज से शुरू होंगी दस एक्सप्रेस ट्रेन

Tue, 15 Mar 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Tue, 15 Mar 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
रेवाड़ी। जाट आंदोलन के कारण करीब एक महीने से बंद दस ट्रेनों का संचालन मंगलवार से शुरू किया जाएगा। ये जानकारी उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी तरुण जैन ने दी। उन्होंने बताया कि सभी ट्रेनें जाट आरक्षण की वजह से एक माह से बंद थी और अब ये अपने निर्धारित समय पर चलेंगी। \

उन्होंने बताया कि रेवाड़ी होकर गुजरने वाली अजमेर-चंडीगढ़ और चंडीगढ़-अजमेर गरीब रथ एक्सप्रेस, जयपुर-चंडीगढ़ व चंडीगढ़-जयपुर एक्सप्रेस के साथ भटिंडा-दिल्ली, दिल्ली भटिंडा, तिलक ब्रिज-सिरसा व सिरसा-तिलक ब्रिज एक्सप्रेस, पानी-भिवानी व भिवानी-पानीपत एक्सप्रेस ट्रेनें मंगलवार से शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन


रेवाड़ी-रोहतक ट्रैक को ट्रेन का इंतजार
रेवाड़ी वाया झज्जर होकर रोहतक जाने वाली ट्रेनें अभी भी बंद रहेंगी। अभी तक उच्चाधिकारियों की ओर से यह ट्रैक शुरू नहीं किया गया है। बता दें कि झज्जर और रोहतक में ही ज्यादा उपद्रव हुआ था। इसलिए रेलवे अभी इस ट्रैक पर ट्रेन नहीं दौड़ा रहा है। इसी प्रकार रेवाड़ी-दिल्ली ट्रैक पर भी अभी चार पैसेंजर ट्रेनें शुरू नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed