{"_id":"56e1c7904f1c1bdd478b4570","slug":"new-rohtak-rewari-flyover-sinking","type":"story","status":"publish","title_hn":"धंस रहा है नया रोहतक-रेवाड़ी फ्लाईओवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धंस रहा है नया रोहतक-रेवाड़ी फ्लाईओवर
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Fri, 11 Mar 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
फ्लाईओवर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। नेशनल हाइवे-71 पर नया गांव और गोकलगढ़ गांव के बीच से गुजर रहे फ्लाईओवर का करीब 500 मीटर का हिस्सा धीरे-धीरे कर काफी हद तक दरक चुका है। यह वही हाइवे है। इस पर रोजाना हजारों की तादाद में छोटे और बड़े वाहन निकलते हैं। यह फ्लाई ओवर करीब 5 साल पहले करोड़ों रुपयों की लागत से बना था। अब इसके दरकने से निर्माण में हुए भ्रष्टाचार की परतें खुलती जा रही हैं। यदि संबंधित विभाग ने जल्द ही इसकी सुध नहीं ली तो किसी भी दिन यह फ्लाईओवर बड़े हादसा का गवाह बन सकता है।
सबसे ज्यादा व्यस्त रहने वाला राजमार्ग
एनएच-8 के बाद सबसे इंपोर्टेंट है टोल रोहतक से वाया झज्जर होते हुए रेवाड़ी के बावल तक को जोड़ने वाला एनएच-71 राष्ट्रीय राजमार्ग-8 के बाद जिले के आसपास एरियों में सबसे ज्यादा व्यस्त रहने वाला राजमार्ग है। इस हाइवे का उपयोग राजस्थान के जयपुर, अलवर जाने के लिए होता है। पहले शिमला, चंडीगढ़ से आने वाले लोग एनएच-1 के रास्ते ही दिल्ली से होता हुआ अजमेर, जयपुर जाता था। एनच-71 होने के बाद वाया रेवाड़ी यह रास्ता काफी छोटा हो गया है।
कॉमर्शियल एक्टिविटी है काफी ज्यादा
एचएच-71 पर कॉमर्शियल एक्टिविटी काफी ज्यादा है। पानीपत से जाने वाला डीजल, पेट्रोल इसी राजमार्ग के रास्ते जाते हैं। इसके अलावा नार्दन क्षेत्र से आने वाले सभी प्रोडेक्ट इसी रास्ते लाया ले जाया जाता है।
विज्ञापन
टोल पूरा वसूल रहे, फिर भी लापरवाही क्यों
इतने बड़े एरिए के दरकने के बावजूद संबंधित नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) को मामले की सुध तक नहीं है। यह हाल तब है जब रेवाड़ी सीमा में पडने वाले गंगायचा टोल प्लाजा पर लाखों रुपये का टोल रोजाना वसूला जाता है।
मामला संज्ञान में नहीं था। तत्काल एनएचएआई के संबंधित अधिकारी से बात कर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
-डॉ.यश गर्ग, उपायुक्त, जिला रेवाड़ी