फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   new rohtak&rewari flyover Sinking

धंस रहा है नया रोहतक-रेवाड़ी फ्लाईओवर

Fri, 11 Mar 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Fri, 11 Mar 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
new rohtak&rewari flyover Sinking
फ्लाईओवर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। नेशनल हाइवे-71 पर नया गांव और गोकलगढ़ गांव के बीच से गुजर रहे फ्लाईओवर का करीब 500 मीटर का हिस्सा धीरे-धीरे कर काफी हद तक दरक चुका है। यह वही हाइवे है। इस पर रोजाना हजारों की तादाद में छोटे और बड़े वाहन निकलते हैं। यह फ्लाई ओवर करीब 5 साल पहले करोड़ों रुपयों की लागत से बना था। अब इसके दरकने से निर्माण में हुए भ्रष्टाचार की परतें खुलती जा रही हैं। यदि संबंधित विभाग ने जल्द ही इसकी सुध नहीं ली तो किसी भी दिन यह फ्लाईओवर बड़े हादसा का गवाह बन सकता है।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा व्यस्त रहने वाला राजमार्ग
एनएच-8 के बाद सबसे इंपोर्टेंट है टोल रोहतक से वाया झज्जर होते हुए रेवाड़ी के बावल तक को जोड़ने वाला एनएच-71 राष्ट्रीय राजमार्ग-8 के बाद जिले के आसपास एरियों में सबसे ज्यादा व्यस्त रहने वाला राजमार्ग है। इस हाइवे का उपयोग राजस्थान के जयपुर, अलवर जाने के लिए होता है। पहले शिमला, चंडीगढ़ से आने वाले लोग एनएच-1 के रास्ते ही दिल्ली से होता हुआ अजमेर, जयपुर जाता था। एनच-71 होने के बाद वाया रेवाड़ी यह रास्ता काफी छोटा हो गया है।
विज्ञापन


कॉमर्शियल एक्टिविटी है काफी ज्यादा
एचएच-71 पर कॉमर्शियल एक्टिविटी काफी ज्यादा है। पानीपत से जाने वाला डीजल, पेट्रोल इसी राजमार्ग के रास्ते जाते हैं। इसके अलावा नार्दन क्षेत्र से आने वाले सभी प्रोडेक्ट इसी रास्ते लाया ले जाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टोल पूरा वसूल रहे, फिर भी लापरवाही क्यों
इतने बड़े एरिए के दरकने के बावजूद संबंधित नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) को मामले की सुध तक नहीं है। यह हाल तब है जब रेवाड़ी सीमा में पडने वाले गंगायचा टोल प्लाजा पर लाखों रुपये का टोल रोजाना वसूला जाता है।

मामला संज्ञान में नहीं था। तत्काल एनएचएआई के संबंधित अधिकारी से  बात कर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
-डॉ.यश गर्ग, उपायुक्त, जिला रेवाड़ी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed