{"_id":"56e071104f1c1be65a8b456b","slug":"promoter-and-expressed-doubts-have-been-stolen-in-the-mobile-shop-in-rewari","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमोटर ने जताई आशंका और मोबाइल की दुकान में हो गई चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रमोटर ने जताई आशंका और मोबाइल की दुकान में हो गई चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Thu, 10 Mar 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : रेवाड़ी में चोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। दो दिन पहले मोबाइल कंपनी प्रमोटर ने जिस बात का अंदेशा जताया था, वह मंगलवार देर रात हकीकत में तब्दील कर चोरों ने पुरानी तहसील रोड स्थित एक मोबाइल शॉप से करीब डेढ़ लाख रुपये के मोबाइल चोरी कर लिए। चोर दुकान के पीछे स्थित पीपल के पेड़ से छत के रास्ते अंदर दाखिल हुए। सूचना पर पहुंची मॉडल टाउन थाना पुलिस ने घटना के बाद साक्ष्य इकट्ठा कर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार शुक्रपुरा निवासी नवीन कुमार की न्यू तहसील रोड पर नवीन मोबाइल सेंटर नाम से मोबाइल शॉप है। मंगलवार देर रात दुकान के पीछे खड़े पीपल के पेड़ के रास्ते छत पर उतरे चोर छत पर लगा गेट टेढ़ा कर दुकान के अंदर दाखिल हुए और करीब 12-13 एंड्रॉयड फोन चोरी कर छत के रास्ते से ही चले गए। घटना का पता सुबह दुकान खोलने पर पता चला। इसके बाद मामले की जानकारी स्थानीय मॉडल टाउन थाना पुलिस को दी गई।
कहा था: जैसी हालत हो सकती है दुकान खाली
दुकान में काम करने वाले कर्मियों और मालिक से बातचीत में पुलिस को जानकारी मिली कि दुकान में दो दिन पहले एक मोबाइल फोन चोरी हुआ था। इसकी कीमत करीब 12 हजार रुपये थी। हुए नुकसान की भरपाई सभी कंपनी प्रमोटर और अन्य कर्मियों द्वारा करने की बात तय हुई। इसी दौरान एक प्रमोटर ने कहा था कि दुकान का कर्मी एक मोबाइल चोरी क्यों करेगा। जैसी दुकान की हालत है, वह चाहे तो पीछे से छत के रास्ते दाखिल हो दुकान से सारे मोबाइल चोरी करवा दे।
विज्ञापन
मजाक सही या किसी ने उठाया फायदा
दो दिन पहले हुई इस घटना के बाद ठीक उसी अंदाज में चोरी होने की घटना ने पुलिस के भी कान खड़े कर दिए हैं। माना जा रहा है कि मजाक में कही बात के बाद उसी अंदाज से चोरी होना महज संयोग नहीं हो सकता है। अब तहकीकात का पहलू यह है कि मोबाइल कंपनी प्रमोटर ने जो बात मजाक मेें कही थी वह सही है या फिर किसी बाहरी ने यह बात सुनकर इसका फायदा उठाया है। फिलहाल पुलिस ने तथाकथित रूप से मजाक में बात कहने वाले मोबाइल कंपनी प्रमोटर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
रात में पुलिस की गश्त हुई थी। बावजूद इसके पीछे की तरफ से छत के रास्ते चोरों ने मोबाइल शॉप में चोरी की। जांच की जा रही है, मिले साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर चोरों के जल्द ही पकड़े जाने की उम्मीद है। -ओमप्रकाश, थाना प्रभारी, मॉडल टाउन थाना