{"_id":"56e462434f1c1b4e768b4568","slug":"fear-in-people-due-to-stolan-cash-jwellary-bike-from-city-other-place","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताबड़तोड़ चोरियों से दहशत में लोग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ताबड़तोड़ चोरियों से दहशत में लोग
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Sun, 13 Mar 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुई नौ चोरियों से लोग दहशत में है। इनमें से चार घरों में नकदी और आभूषण समेत लाखों की चोरी के अलावा वाहनों और पशुओं की चोरी भी शामिल है। पिछले बारह दिनों में पुलिस ने चोरी के करीब 28 मामले दर्ज किए है, इनमें अधिकांश मामले बाइक चोरी के हैं।
इसके अलावा तीन दिनों पूर्व ही चोरों ने बावल क्षेत्र के गांव कालड़ावास में तीन घरों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया था। इसके अलावा मोबाइल की दुकान पर भी एक लाख रुपये से ज्यादा के मोबाइल चोरी किए थे। चोरी की वारदातों को रोकने के लिए एसपी संगीता कालिया के निर्देश पर शहर में विशेष चैकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है, लेकिन तीन दिन बाद भी इस अभियान में अभी तक पुलिस के हाथ कोई कामयाबी नहीं लगी है।
केस-1
गुलाबी बाग में कपड़े तक खंगाल लिए चोरों ने
शहर के गुलाबी बाग निवासी पोस्टमास्टर राजसिंह के घर गुरुवार की रात चोरों ने धावा बोल हजारों की नकदी के अलावा आभूषण चोरी कर लिए। राजसिंह के मुताबिक चोर करीब 40 हजार रुपये की नकदी और आभूषण के अलावा कमरे में लटकी पेंट से एक हजार रुपये भी निकालकर ले गए। रामपुरा पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
केस-2
दिन दहाड़े मकान में सेंध लगाई
भाड़ावास गेट स्थित सैनी चौपाल के निकट रहने वाला प्रभुदयाल फिलहाल शहर की न्यू आदर्श नगर कॉलोनी में किराए पर रहता है। वह शुक्रवार को वह काम पर गया हुआ था। इसी दौरान दोपहर के समय चोरों ने उसके कमरे का ताला तोड़ कर 20 हजार रुपए की नकदी के अलावा अन्य सामान चोरी कर लिया।
केस-3
समारोह स्थल से नकदी से भरा पर्स चोरी
वहीं जीआर मेमोरियल समारोह स्थल से चोर एक महिला का पर्स चोरी कर ले गए। पर्स में नकदी के अलावा आभूषण व मोबाइल रखा हुआ था। चरखी दादरी निवासी संदीप सांगवान अपनी पत्नी के साथ जीआर मेमोरियल समारोह स्थल में किसी शादी में शामिल होने आए थे। इसी दौरान चोरों ने उनकी पत्नी का पर्स चोरी कर लिया। पर्स में 15 हजार की नकदी व आभूषण तथा एक मोबाइल फोन था। मॉडल टाउन पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
केस-4
प्लाट से भैंस व कटरा चोरी
गांव रसियावास में चोरों ने एक प्लाट में बंधी भैंस व कटरा चोरी कर लिया। गांव रसियावास निवासी भूपसिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रोजाना की तरह उसके प्लाट में भैंस व कटरा बंधा हुआ था। शुक्रवार की सुबह जब वह प्लाट पर पहुंचा तो भैंस व कटरा गायब मिले। कसौला पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
----------
केस नंबर 5 से 9
धारूहेड़ा, कोसली व शहर से पांच बाइक चोरी
उधर, रेवाड़ी पुलिस ने बाइक चोरी के भी पांच मामले दर्ज किए हैं। इनमें एक बाइक धारूहेड़ा, एक कोसली तथा तीन बाइक शहर रेवाड़ी से चोरी हुई है। जानकारी के मुताबिक गांव कालाका निवासी भूपेंद्र शहर के सेक्टर-4 में किसी के घर आया हुआ था। इस दौरान घर के बाहर से उसकी बाइक चोरी हो गई। वहीं गज्जीवास निवासी विनोद कुमार की बाइक कोर्ट परिसर तथा खेड़ा आलमपुर निवासी रामनिवास की बाइक आईक्यू अस्पताल के बाहर से चोरी हो गई। इसी क्रम में ततारपुर खालसा निवासी रविन्द्र की बाइक चोरों ने बास रोड स्थित ग्रीन गोल्ड वाटिका के बाहर से चोरी कर ली। पुलिस ने सभी मामलों में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सुर्खपुर निवासी कर्ण सिंह पुत्र हंसराज ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा है कि वह शुक्रवार को विद्यालय परिसर में साइकिल स्टैंड पर अपनी मोटर साइकिल खड़ी करके विद्यालय में चला गया। लेकिन विद्यालय की छुट्टी होने पर साइकिल स्टैंड पर पहुंचा तो मेरी मोटर साइकिल वहां पर नही मिली। सभी जगह पूछताछ व छानबीन करने के बाद मामला दर्ज कराया है।
------------------
वर्जन
चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया हुआ है। रात्रि में गश्त भी बढ़ा दी गई है। आम लोगों को चोरी की घटा के बाद तुरंत पुलिस को सूचित करना चाहिए।
संगीता कालिया, एसपी