{"_id":"56d9e0fb4f1c1bb4048b49e2","slug":"case-register-after-one-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह बाद दर्ज हुआ शराब तस्करी का मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक माह बाद दर्ज हुआ शराब तस्करी का मामला
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Sat, 05 Mar 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेढ़ महीने पहले पकड़ी शराब की खेप के मामले में कोसली पुलिस ने अब दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने जनवरी के पहले सप्ताह में क्षेत्र के गांव भाला व बव्वा के दो युवकों को उस समय मिनी ट्रक सहित उस समय दबोचा था जब वह पंचायत चुनाव में शराब की तस्करी करके इलाके में ला रहे थे।
पुलिस ने उस समय 40 पेटी बियर व 67 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की थी। पुलिस ने वाहन सहित शराब को कब्जे में लेकर आबकारी विभाग को मामला सौंप दिया था लेकिन आबकारी विभाग द्वारा किए गए जुर्माना कि अदायगी ना करने पर अब कोसली पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों के नाम नरेंद्र भाला और शेर सिंह बव्वा है।
कोसली थाना इंचार्ज नरेंद्र का कहना है कि जनवरी में वाहन सहित पकड़ी गई शराब का मामला आबकारी विभाग के पास था लेकिन जो जुर्माना आबकारी विभाग द्वारा किया गया उसे अदा ना करने पर मामला दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।