{"_id":"61c800424335ac7bff3c1c52","slug":"panipat1640497218","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनवरी के पहले पखवाड़े घोषित होगा सीबीएसई 10वीं, 12वीं टर्म-1 का परिणाम","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
जनवरी के पहले पखवाड़े घोषित होगा सीबीएसई 10वीं, 12वीं टर्म-1 का परिणाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं का टर्म-1 परीक्षाओं का परिणाम जनवरी के पहले पखवाड़़े में घोषित किया जा सकता है। सीबीएसई द्वारा इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं, सीबीएसई ने आंतरिक परीक्षा डाटा एकत्रित करना शुरू कर दिया है। वहीं, कहा जा रहा है कि पहले टर्म की परीक्षाओं की मार्कशीट जारी नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
सीबीएसई द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए टर्म-1 बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया गया है। कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 11 दिसंबर को जबकि 12वीं की मुख्य विषयों की परीक्षाएं 22 दिसंबर को गृह विज्ञान के पेपर के साथ संपन्न हो चुकी हैं। हालांकि अभी कुछ व्यावसायिक विषय की परीक्षाएं लंबित हैं जो कि 29 दिसंबर तक समाप्त होने वाली हैं। इसके बाद छात्रों को परिणाम का इंतजार रहेगा। जाहिर है परिणाम तेजी से जारी किए जाएंगे, क्योंकि इसके बाद सीबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं टर्म-2 की भी तैयारी शुरू होनी हैै। सूत्रों की मानें की तों साथ ही साथ परीक्षाओं का आकलन भी किया जा रहा है। इस बीच, बोर्ड ने आंतरिक परीक्षा का डाटा एकत्र करना और परिणामों को समेटना शुरू कर दिया है।
सीबीएसई ने कक्षा 10वीं, 12वीं के छात्रों के लिए पहली बार बहुविकल्पिय आधारित परीक्षा आयोजित करवाई थी। छात्रों को मात्र 90 मिनट में पेपर करना था। परीक्षा से पहले ही सैंपल पेपर भी जारी किए गए थे।
विज्ञापन
- किसी छात्र को फेल करने का फैसला नहीं
सीबीएसई के कक्षा 10वीं और 12वीं के 33 लाख से ज्यादा छात्रों के लिए एक अच्छी खबर आई है। जिन्होंने बोर्ड परीक्षा दी है, बोर्ड ने अभी तक किसी भी छात्र को फेल नहीं करने का फैसला किया है। सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने बताया कि असफलता दर कम होगी और युवाओं के पास खुद को विकसित करने के अधिक अवसर होंगे। वे अपने स्कूल के काम पर अधिक ध्यान केंद्रित करने में सक्षम होंगे।
- अनुपस्थित रहे बच्चों को नहीं मिलेंगे औसत अंक
सूत्रों के अनुसार जो छात्र-छात्राएं सीबीएसई टर्म-1 की परीक्षा में शामिल नहीं हुए, उन्हें कोई औसत अंक नहीं दिया जाएगा। इसके बजाय, उन्हें टर्म-1 एग्जाम के लिए अनुपस्थित के रूप में चिह्नित किया जाएगा। वहीं, फाइनल रिजल्ट में छात्रों को अंक कैसे दिए जाएंगे, यह भी फिलहाल स्पष्ट नहीं है। बोर्ड द्वारा अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
वर्जन-
- मुख्य विषयों की बोर्ड परीक्षाएं समाप्त हो गई हैं। सीबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं टर्म-1 परीक्षा के परिणाम जनवरी के पहले सप्ताह में घोषित कर सकता है। कक्षा 12वीं की कुछ व्यावसायिक विषय परीक्षाएं अभी चल रही हैं जो 29 दिसंबर तक समाप्त हो जाएंगी। परीक्षाओं का आकलन किया जा रहा है। बोर्ड ने आंतरिक परीक्षा का डाटा एकत्र करना और परिणामों को समेटना शुरू कर दिया है।
- विनीता तोमर, जिला कोऑर्डिनेटर, सीबीएसई, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन