फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat painter, safety panipat, health panipat

पेंटर की हालत में कुछ सुधार, सुरक्षा ले रही नींद के झपकी

Sun, 13 Mar 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Sun, 13 Mar 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
कोर्ट कांपलेक्स में जहरीला पदार्थ खाकर जाने वाले पेंटर सतीश कुमार की हालत में कुछ सुधार हुआ है। हालांकि डॉक्टर द्वारा फिट न करने पर आत्महत्या के प्रयास में पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी। पुलिस की गार्ड भी सिविल अस्पताल में सुरक्षा के दौरान नींद की झपकी लेती रही।
विज्ञापन


विदित है कि जिला कोर्ट कांपलेक्स में शुक्रवार दोपहर बाद करीब तीन बजे राजनगर निवासी पेंटर सतीश कुमार जहरीला पदार्थ निगलकर पहुंच गया था। उसने वकीलों को जहरीला पदार्थ निगलने की जानकारी दी। जिसके बाद कोर्ट कांपलेक्स में हड़कंप मच गया। सीजेएम परमिंदर कौर ने इसकी जानकारी लगते ही गनमैन को गाड़ी लेकर अचेत व्यक्ति को सिविल अस्पताल में दाखिल कराने को भेजा।
विज्ञापन


पुलिस ने उसकी सुरक्षा को गार्ड तैनात कर दी थी और डॉक्टरों ने इलाज शुरू कर दिया। सतीश कुमार ने एक महिला वकील समेत दो लोगों और पुलिस अधिकारियों पर आरोप लगाए थे। उसका आरोप है कि महिला वकील ने उसके साथ कई साल तक प्रेम किया और अब उसको छोड़ दिया है। वहीं सामने आया कि सतीश कुमार तीन बच्चों का पिता है और उसने अपनी पत्नी के नाम भी पत्र लिखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने देर रात को सतीश कुमार के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस द्वारा शनिवार को सतीश कुमार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के कयास लगाते जाते रहे, लेकिन डॉक्टरों द्वारा फिट न करने पर गिरफ्तार नहीं किया जा सका। वहीं उसकी देखरेख को लगाई सुरक्षा भी दिन के वक्त सोती रही। पुलिसकर्मियों द्वारा नींद की झपकी लेने पर सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। एसएचओ शहर सुरेश कुमार ने बताया कि सतीश कुमार पूरी तरह से फिट नहीं हुए हैं। उनका सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहां दो पुलिसकर्मियों की डयूटी लगाई गई है। कोई पुलिसकर्मी डयूटी ठीक से नहीं कर रहा है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed