फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat news, Wakf Board, Panipat

वक्फ बोर्ड के बैनर तले मनाया जाएगा 736वां वार्षिक उर्स

Thu, 10 Mar 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला पानीपत Updated Thu, 10 Mar 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
Panipat news, Wakf Board, Panipat
पानीपत - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा वक्फ बोर्ड के बैनर तले महान सूफी संत हजरत शम्सुद्दीन तुर्क पानीपती शाह विलायत का 736वां तीन दिवसीय वार्षिक उर्स मनाया जाएगा। यह पहली बार है जब वक्फ बोर्ड किसी संत का वार्षिक उर्स मना रहा है। उर्स पर 19 से 21 मार्च तक  कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। हरियाणा वक्फ बोर्ड के पदाधिकारियों ने बुधवार को दरगाह कलंदर साहब में बैठक कर पत्रकारों को इसकी जानकारी दी। वक्फ बोर्ड के प्रशासक इम्तियाज खिजर ने बताया कि दरगाह हजरत शम्सुद्दीन तुर्क पानीपती शाह विलायत एक वक्फ संपदा है। यह हरियाणा वक्फ बोर्ड के स्वामित्व में निहित है।
विज्ञापन


हरियाणा और पंजाब उच्च न्यायालय के निर्णय में दरगाह हजरत शम्सुद्दीन तुर्क पानीपती पर हरियाणा वक्फ बोर्ड का स्वामित्व है। कुछ शरारती तत्व केवल अपने निजी हितों के लिए लोगों को गुमराह कर रहे है। उनके द्वारा दरगाह सोसाइटी बनाई हुई है, जोकि गैर कानूनी है। हरियाणा वक्फ बोर्ड किसी भी सोसाइटी को मान्यता नहीं देता है। उन्होंने बताया कि दरगाह का सलाना उर्स 19 से 21 मार्च को मनाया जाएगा।  जिसमें देश और विदेश से हजारों की संख्या में जायरिन पहुंचेंगे। वार्षिक उर्स के पहले दिन महान सुफी संत हजरत शम्सुद्दीन तुर्क पानीपती शाह की जीवनी और उनकी शिक्षाओं पर गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


जिसमें शहरी विधायक रोहिता रेवड़ी मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगी। उर्स के दूसरे दिन हजरत शम्सुद्दीन तुर्क पानीपती शाह विलायत की याद में नातिया कलाम, मुशायरा और कव्वालियों का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर उपायुक्त समीर पाल सरो मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे। वार्षिक उर्स के तीसरे दिन रंग-ए-शमां का आयोजन होगा। रंग-ए-शमां में महान सूफी शायर अमीर खुसरो की शायरी होगी। इस अवसर पर  पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा पधारेंगे। इस मौके पर एस्टेट ऑफिसर इयाज मोहम्मद व मोहम्मद इकबाल अहमद खान सीनियर लॉ ऑफिसर समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed