फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Youth beaten after overtaking, threatened to kill him

ओवरटेक कर युवक को पीटा, दी जान से मारने की धमकी

Wed, 20 Jan 2021 01:41 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
Youth beaten after overtaking, threatened to kill him
पंचकूला। सेक्टर-6 में गाड़ी हटाने पर युवक से मारपीट के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-5 पुलिस ने को दी शिकायत में पुनीत कपूर निवासी सेक्टर-17 ने बताया कि सेक्टर-5/6 के पार्क में जाता रहता है। 14 जनवरी को दिन में 12 बजे सेक्टर-6 टपोरी पार्क में ग्रुप में बैठकर पढ़ने गया था। एक बजे सेक्टर-10/11 के गोल चक्कर पर कुछ फल खरीदकर सेक्टर-6 की सैर की। सैर करने के बाद सेक्टर-6 के मकान नंबर-253 के पास कार से पहुंचा तो वहां साथ खड़े युवक से गाड़ी साइड करने को कहा। इस पर उसने मना कर दिया। आरोपी युवक से आग्रह करते कहा कि वह अपनी कार थोड़ा साइड कर ले, जिससे वह भी अपनी गाड़ी पार्क कर सके। जगह नहीं मिलने पर वह अपनी गाड़ी लेकर सेक्टर-17 घर जाने लगा। आरोपी युवक ने सेक्टर-6 में उसकी गाड़ी को ओवरटेक किया। नजदीक आकर आरोपी ने पहले लात मारी, इसके बाद मुंह में मुक्का मारा। स्टील के राड से भी हमला किया। इसके बाद उसने जान से मारने की धमकी दी। पुनीत ने मौके पर सौ नंबर पर फोन किया। पीसीआर आने से पहले ही आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामलेे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस मार्केट की सीसीटीवी भी चेक कर रही है। पुलिस ने बताया कि जल्द ही आरोपी का गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed