फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Young woman arrested on highway with 1 kg of opium.

Panchkula News: हाईवे पर 1 किलो अफीम के साथ युवती गिरफ्तार

Sun, 23 Aug 2026 02:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Young woman arrested on highway with 1 kg of opium.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिंजौर। पिंजौर हाईवे पर क्राइम ब्रांच-3 की टीम ने एक युवती को कथित तौर पर 1 किलो 11 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान शिवानी निवासी जिला बदायूं, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि शिवानी नशीला पदार्थ सप्लाई करती है और पिंजौर हाईवे पर लाल बत्तियों से कुछ आगे शिमला की तरफ किसी व्यक्ति को नशीला पदार्थ देने के लिए खड़ी है। सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच-3 की टीम ने मौके पर पहुंचकर युवती को काबू किया। तलाशी के दौरान उसके बैग से पारदर्शी मोमी लिफाफे में काले रंग का पदार्थ बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक पदार्थ का वजन 1 किलो 11 ग्राम था और प्रारंभिक जांच में इसे अफीम बताया गया है।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि युवती बरामद पदार्थ को रखने संबंधी कोई लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर सकी। पुलिस अब मामले में नशीले पदार्थ की सप्लाई से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed