फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Years old 17.44 crore revenue records digitized

बरसों पुराने 17.44 करोड़ राजस्व अभिलेखों का डिजिटलाइजेशन, आधुनिक राजस्व रिकॉर्ड रूम 15 नवंबर तक हो जाएंगे तैयार

Thu, 28 Oct 2021 01:33 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Years old 17.44 crore revenue records digitized
चंडीगढ़। हरियाणा के सभी जिला मुख्यालयों पर आधुनिक राजस्व रिकॉर्ड रूम 15 नवंबर तक तैयार हो जाएंगे। बरसों पुराने 17.44 करोड़ राजस्व अभिलेखों का डिजिटलाइजेशन कर दिया है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजीव कौशल ने बुधवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने यहां से सभी जिलों के डीसी के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये स्वामित्व योजना की समीक्षा की। कौशल ने कहा कि प्रदेश में बरसों पुराने राजस्व अभिलेखों को डिजिटलाइज करने का काम तेजी से चल रहा है। अब जल्दी ये रिकॉर्ड माउस की एक क्लिक पर आसानी से उपलब्ध हो जाएंगे। अभी इन्हें देखने और पता लगाने में काफी समय लगता था। उन्होंने डीसी की उत्तराखंड में बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत समाग्री भेजने की सराहना की।
विज्ञापन

कौशल के अनुसार राजस्व विभाग लाखों फाइलों और कागजातों से भरा हुआ है। कुछ रिकॉर्ड तो 1870 से भी पुराने हैं। इस नई पहल के तहत, महत्वपूर्ण राजस्व रिकॉर्ड और दस्तावेजों को स्कैन, सूचीबद्ध कर आधुनिक रिकॉर्ड रूम में डिजिटल बॉक्स में रख रहे हैं। कुल 18 करोड़ 70 लाख 38 हजार 840 दस्तवेजों में से 17 करोड़ 44 लाख 89 हजार 332 दस्तावेजों को अपलोड किया जा चुका है। पंचकूला और चरखी दादरी ने शत प्रतिशत इमेज अपलोड कर दी हैं। अब तक 10 लाख 45 हजार प्रॉपर्टी कार्ड बनाए जा चुके हैं। लोगों की आपत्तियों और विवादों को हल करने के लिए पोर्टल बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अनुसार इमेज अपलोड का ब्योरा
करनाल में 1 करोड़ 11 लाख 98 हजार 823 इमेज को अपलोड किया गया है। हिसार में 1 करोड़ 26 लाख 55 हजार 132, भिवानी में 1 करोड़ 2 लाख 31 हजार 455, यमुनानगर में 93 लाख 11 हजार 851, गुरुग्राम में 72 लाख 28 हजार 605, पलवल में 94 लाख 63 हजार 812, कैथल में 63 लाख 76 हजार 32, कुरुक्षेत्र में 52 लाख 69 हजार 947, झज्जर में 48 लाख 98 हजार 296, फतेहाबाद में 85 लाख 76 हजार 651, रोहतक में 79 लाख 56 हजार 272, फरीदाबाद में 90 लाख 38 हजार 693, पानीपत में 55 लाख 65 हजार 385, सोनीपत में 82 लाख 10 हजार 2, सिरसा में 60 लाख 35 हजार 100, अंबाला में 71 लाख 11 हजार 683, नूूंह में 81 लाख 99 हजार 373 इमेज अपलोड कर दी गई हैं। जींद में 5405826, रेवाड़ी में 4493441, महेंद्रगढ़ में 7528936 इमेज को अपलोड किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed