फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Won't allow government interference in SGPC: Dhami

एसजीपीसी में सरकार का दखल नहीं होने देंगे : धामी

Sun, 04 Jan 2026 01:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Won't allow government interference in SGPC: Dhami
चंडीगढ़। सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी (एसजीपीसी) के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि आप सरकार कमेटी के अधिकार क्षेत्र वाले मसलों पर दखल दे रही है और इसे कतई सहन नहीं किया जा सकता। 105 साल पुरानी इस संस्था के इतिहास में ऐसा समय कभी नहीं आया, जब संस्था के अंदरूनी मामलों में इस तरह दखल दिया जा रहा हो।
विज्ञापन

चंडीगढ़ में प्रेसवार्ता के दौरान धामी ने हाईकोर्ट में चल रहे केस व एसजीपीसी के एक्ट की प्रतियां दिखाते हुए कहा कि सरकार द्वारा जो कुछ चल रहा है वह एसजीपीसी को तोड़ने की साजिश जैसा है। सरकार कह रही है कि एसजीपीसी सहयोग नहीं कर रही, वे सरकार से पूछना चाहते हैं एसजीपीसी एक सांविधानिक और निर्वाचित सदस्यों की संस्था है, जो अपने एक्ट के तहत काम करती है, तो सरकार उनके अंदरूनी मामलों में दखल क्यों दे रही है।
विज्ञापन

धामी ने कहा कि यदि कोई सिस्टम खराब होता है तो एसजीपीसी उसे दुरुस्त करने में सक्षम है। आज तक किसी सरकार ने एसजीपीसी के मसलों में हस्तक्षेप नहीं किया। सरकार द्वारा किया जा रहा यह हमला एसजीपीसी मैनेजमेंट को तहस-नहस करने की साजिश है। जैसे हरियाणा की कमेटी अलग कर दी गई, इसी तरह कुछ ताकतें यह सोच रही हैं कि सिख कौम की शक्ति को कैसे बांटा जाए। इसी के चलते उन्होंने एसजीपीसी को टारगेट पर ले रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धामी ने कहा कि यदि पुलिस मैनेजमेंट के अंदरूनी मामलों में हस्तक्षेप करेगी तो यह संस्था कैसे चलेगी। मैं एसजीपीसी का चौकीदार हूं और सिखों से कहता रहूंगा कि वह अपनी कौम के प्रति जागते रहें। इस वक्त जो कुछ चल रहा है वह एसजीपीसी को सीधे चुनौती देने जैसा है। पुलिस हमारे कर्मचारियों और रिकॉर्ड को तलब कर रही है, इसे भी बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

सरकार इस मसले से राजनीतिक लाभ लेना चाहती है। राजनीति ही करनी है तो सरकार पंजाब के लोगों को बताए कि उन्होंने जो वादे किए थे, क्या वे पूरे हो गए हैं। जो मसला सरकार उठा रही है, उसमें कोई भी बेअदबी नहीं है। यह हमारे अधिकार क्षेत्र का मसला है और हम इसे निपटाने में सक्षम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed