फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Women reached protest at Chandimandir toll plaza

चंडीमंदिर टोल प्लाजा पर धरने में पहुंचीं महिलाएं

Tue, 19 Jan 2021 02:02 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
Women reached protest at Chandimandir toll plaza
टोल प्लॉजा चंडीमंदिर पर मौजूद महिलाएं। - फोटो : PKL OFFICE
पिंजौर। कृषि कानूनों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन ने चंडीमंदिर टोल प्लाजा पर महिला किसान दिवस मनाया। भारी संख्या में महिलाएं टोल प्लाजा चंडीमंदिर पहुंचीं और किसानों का समर्थन किया। इस दौरान सोमवार को भी चंडीमंदिर से वाहनों की आवाजाही टोल फ्री रही।
विज्ञापन

इस अवसर पर पंजाबी गायिका राखी हुंडल, कुसुम लता ने गायकी से टोल प्लॉजा पर मौजूद महिलाओं और किसानों का हौसला बढ़ाया। भाकियू जिला प्रधान नरेंद्र सिंह, ब्लॉक प्रधान कर्म सिंह ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने किसानों को बर्बाद करने के लिए उन पर कृषि कानून थोपे हैं। उन्होंने कहा कि किसान अपने हकों के लिए हर मोर्चे पर लड़ सकता है जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण यह किसानों का कृषि काननों के खिलाफ यह आंदोलन है। वहीं, दूसरी ओर सामाजिक कार्यकर्ता पवन कुमारी शर्मा, सीमा चौधरी पूर्व चेयरमैन नगर परिषद पंचकूला, गीता पाल, शालिनी माल्या, रानी पिंजौर, राजिंद्र कौर, भूरी बेगम आदि ने कहा कि टोल प्लाजा पर भारी संख्या में पहुंची महिलाओं ने बता दिया है कि वे किसानों के हक की लड़ाई में किसान भाइयों के साथ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed