फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   women legislators will take procesing of the assembly Today

आज विधानसभा संभालेंगी महिलाएं

Mon, 08 Mar 2021 02:04 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 02:04 AM IST
विज्ञापन
women legislators will take procesing of the assembly Today
चंडीगढ़। महिला दिवस के मौके पर पहली बार हरियाणा विधानसभा में स्पीकर की कुर्सी महिला विधायक संभालेंगी। सदर की पूरी कार्यवाही महिलाओं के हाथों में होगी और उन पर ही निर्भर करेगा कि वे कैसे सदन की कार्यवाही को चलाएं। पांच महिला विधायकों बड़खल विधायक सीमा त्रिखा, बाढ़ड़ा विधायक नैना सिंह चौटाला, गन्नौर से विधायक निर्मल रानी, झज्जर विधायक गीता भुक्कल व तोशाम विधायक किरण चौधरी को इसके लिए अधिकृत किया गया है। सभी को सदन चलाने के लिए 45-45 मिनट का समय दिया जाएगा। देश में यह पहला मौका होगा जब सदन महिला विधायकों के हवाले होगा। हरियाणा के अलावा, इससे पहले किसी प्रदेश में इस तरह की पहल नहीं हुई है।
विज्ञापन

सोमवार को सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे प्रश्नकाल से शुरू होगी। इसकी शुरुआत अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता करेंगे, कुछ ही देर के बाद वे कुर्सी महिला विधायकों को सौंप देंगे। प्रश्नकाल की आगे की कार्यवाही महिलाएं चलाएंगी। इसके बाद शून्यकाल और अभिभाषण पर चर्चा का फैसला भी महिलाएं ही करेंगे। सदन की कार्यवाही शाम 6 बजे तक चलेगी। पांचों महिला विधायकों को 45-45 मिनट का समय हाउस चलाने के लिए दिया गया है। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता का कहना है कि हमारा प्रयास रहेगा कि सदन में सबसे पहले महिलाओं को ही बुलवाया जाए। हालांकि, ये अधिकार कुर्सी पर बैठने वाली महिला विधायक के पास होगा कि वे किस मुद्दे पर चर्चा चाहती हैं और किस पर नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed