फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Women Hostel: Working women will get facility, soon Gurugram company will take over

वुमन हॉस्टल : कामकाजी महिलाओं को मिलेगी सुविधा, जल्द गुरुग्राम की कंपनी करेगी टेकओवर

Wed, 09 Feb 2022 12:51 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Women Hostel: Working women will get facility, soon Gurugram company will take over
पंचकूला। सेक्टर-27 में बने वर्किंग वुमन हॉस्टल का काम गुरुग्राम की कंपनी को अलॉट कर दिया गया है। बालाजी कंसल्टेंसी कंपनी 10 दिन बाद इस वर्किंग वुमन हॉस्टल को टेकओवर कर महिलाओं के रहने का प्रबंध करेगी। कंपनी द्वारा इस हॉस्टल का मासिक किराया 2 लाख 2 हजार रुपये नगर निगम को दिया जाएगा। कंपनी हॉस्टल में रहने वाली महिलाओं से एसी रूम का 7500 रुपये और नॉन एसी रूम का 5000 रुपये किराए ले सकेगी। इसके ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस के लिए एजेंसियों से नगर निगम की तरफ से आवेदन मांगे गए थे, जिसमें हर महीने न्यूनतम 1.50 लाख रुपये नगर निगम को अदा करने की शर्त रखी थी। तीन कंपनियों ने टेंडर डाला था, इसमें गुरुग्राम की कंपनी ने 2.2 लाख रुपये मासिक किराया देने का वादा करके टेंडर अपने नाम कर लिया। हॉस्टल की कैंटीन भी एजेंसी चलाएगी, जोकि भोजन के 150 रुपये चार्ज करेगी।
विज्ञापन

हर रूम में यह सुविधा होगी
मेयर कुलभूषण गोयल ने बताया कि यहां वर्किंग वुमन के लिए फर्नीचर और अन्य सामान लगाया जा चुका है। हर रूम में बेड, टेबल, चेयर के अलावा गर्म पानी के लिए गीजर, एलईडी टीवी, फ्रिज की भी व्यवस्था की गई है। मेयर ने कहा कि कामकाजी महिलाओं को यहां कमरे किराए पर दिए जाएंगे। यह हॉस्टल डेमोस्ट्रेशन हाउंसिग प्रोजेक्ट (जी प्लस-3) के तहत कामकाजी महिलाओं के लिए बनाया गया है। हॉस्टल का निर्माण बीएमटीपीसी ने मेसर्स निपानी इंफ्रा एंड इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड से करवाया है। इस हॉस्टल के निर्माण में लाइट गेज स्टील फ्रेम (एलजीएचपी) का प्रयोग किया गया है। फाइबर सीमेंट के बोर्ड लगाए हैं। हॉस्टल में 40 कमरे बनाए गए हैं। इसमें बाथरूम और किचन साथ में है। हॉस्टल में कॉमन डाइनिग रूम, डे केयर सेंटर, मेडिकल रूम, गेस्ट रूम और लांड्री भी बनाई गई है।
विज्ञापन

2016 स्क्वेयर मीटर में बना है हॉस्टल
रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम और सोलर स्ट्रीट लाइट लगाई गई है। 2016 स्क्वेयर मीटर एरिया में यह हॉस्टल तैयार किया गया है। हॉस्टल पर 521 लाख रुपये की राशि खर्च की गई है। इसका निर्माण जुलाई 2020 में शुरू किया गया था, जोकि मई 2021 में तैयार हो गया था। इस हॉस्टल के निर्माण का सारा खर्चा केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने उठाया है। इसका डिजाइन बिल्डिंग मेटेरियल्स एंड टेक्नोलॉजी प्रमोशन काउंसिल द्वारा बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed