फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Women and girls will be given 10 days e-rickshaw training

Panchkula News: महिलाओं-लड़कियों को दिया जाएगा 10 दिन का ई-रिक्शा प्रशिक्षण

Wed, 17 Jul 2024 06:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 06:42 AM IST
विज्ञापन
Women and girls will be given 10 days e-rickshaw training
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। हरियाणा महिला विकास निगम की तरफ से प्रदेश के बीपीएल परिवारों की लड़कियों और महिलाओं के लिए पंचकूला में 10 दिन का ई-रिक्शा प्रशिक्षण कार्यक्रम आरंभ किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण महिलाओं को निशुल्क प्रदान किया जाएगा। हरियाणा महिला विकास निगम की जिला प्रबंधक कमलेश कुमारी ने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए लड़कियां, महिलाएं हरियाणा राज्य की मूल निवासी होनी चाहिए। उनकी आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए आवेदन करने वाली महिलाएं और लड़कियां 8वीं पास होनी चाहिए। उच्चतर शैक्षणिक योग्यता को वरीयता दी जाएगी।

अच्छी दृष्टि (रंग दृष्टिहीनता न हो) एवं वैध लर्नर लाइसेंस धारक होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) या जिस परिवार की वार्षिक आय परिवार पहचान पत्र में 1.80 लाख रुपये या इससे कम है, ऐसे परिवारों की महिलाएं और लड़कियां ही आवेदन कर सकती हैं। उन्होंने बताया कि हरियाणा की इच्छुक पात्र लड़कियां और महिलाएं ई-मेल hwdcpanchkula@gmail.com और ऑफलाइन संबंधित जिला कार्यालय में आवेदन कर सकती हैं। योजना का लाभ लेने के लिए निर्धारित दस्तावेज आवेदन के साथ जमा करवाने होंगे। इन दस्तावेजों में आवेदन पत्र, राशन कार्ड, परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट आकार की फोटो, रिहायशी प्रमाण पत्र शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed