फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Woman Sarpanch's son arrested with heroin

Panchkula News: महिला सरपंच का बेटा हेरोइन समेत गिरफ्तार

Wed, 10 Sep 2025 01:09 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Wed, 10 Sep 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Woman Sarpanch's son arrested with heroin
श्री खडूर साहिब। महिला सरपंच परमजीत कौर का बेटा शमशेर सिंह शेरा व उसका एक साथी बूटा सिंह निवासी चीमा खुर्द उस समय पुलिस के हत्थे चढ़े जब जिला मोगा के थाना धर्मकोट की पुलिस ने ढोलेवाल रोड पर मंगलवार सुबह नाकाबंदी की। आई-20 कार में सवार दोनों के कब्जे से 200 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है।
विज्ञापन

विस हलका खेमकरण के गांव अमीरके की महिला सरपंच परमजीत कौर का बेटा शमशेर सिंह शेरा रविवार को अपने गांव से किसी काम का बहाना लगाकर चला गया। शेरा के साथ उसका दोस्त बूटा सिंह निवासी चीमा खुर्द भी था। सोमवार की शाम तक शेरा अपने दोस्त समेत वापस नहीं लौटा। रात को उसने फोन पर बताया कि किसी काम के सिलसिले में वापस लौटते देर हो जाएगी। मंगलवार की सुबह थाना धर्मकोट के प्रभारी लखविंदर सिंह को सूचना मिली कि कुछ नशा तस्कर क्षेत्र में सरगर्म हैं। पुलिस पार्टी द्वारा पुल सुआ ढोलेवाल पर नाकाबंदी करवाई गई। इस दौरान आई-20 कार को रोकते हुए तलाशी ली गई। कार सवार 2 लोगों से 200 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। उनकी पहचान शमशेर सिंह शेरा निवासी अमीरके व बूटा सिंह निवासी चीमा खुर्द के तौर पर हुई। तरनतारन जिले के एसएसपी दीपक पारिक ने बताया कि जिले से संबंधित दोनों तस्करों की गिरफ्तारी मोगा में हुई है। फिलहाल उनका पुलिस रिकाॅर्ड खंगाला जा रहा है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed