{"_id":"61a534e732fe4873a56e414b","slug":"why-he-hesitated-in-getting-the-recruitment-scams-probed-by-a-working-judge-hooda-panchkula-news-pkl4345382133","type":"story","status":"publish","title_hn":"भर्ती घोटालों की जांच हाईकोर्ट के कार्यरत न्यायाधीश से कराने में गुरेज क्यों : हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भर्ती घोटालों की जांच हाईकोर्ट के कार्यरत न्यायाधीश से कराने में गुरेज क्यों : हुड्डा
विज्ञापन
चंडीगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि एचपीएससी और एचएसएससी में भ्रष्टाचार चरम पर है। बावजूद इसके सरकार उच्च स्तर पर बैठे लोगों को बचाने में लगी है। एचपीएससी घोटाले में 23 नवंबर की हाईकोर्ट की टिप्पणी से स्पष्ट है कि सरकार सही तरीके से पूरे मामले की जांच नहीं कर रही। लोक सेवा आयोग के चेयरमैन को बर्खास्त कर हाईकोर्ट के कार्यरत न्यायाधीश की निगरानी में पूरे मामले की जांच कराने से न जाने क्यों गुरेज किया जा रहा है। अगर इसमें सरकार की भागीदारी नहीं है तो जांच से संकोच नहीं करना चाहिए। हुड्डा ने कहा कि नूंह में विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम अब 26 दिसंबर को होगा। सरकार अपने घोटालों को दबाने के लिए पूर्व सरकार पर बेतुके आरोप लगा रही है। कांग्रेस कार्यकाल के दौरान किसी भर्ती पर भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगे। सिर्फ तकनीकी आधार पर कुछ भर्तियों को रद्द किया गया। मुख्यमंत्री जिन लोगों पर भर्ती घोटाले का आरोप लगाते हैं, आज उन्हीं के समर्थन से सरकार चला रहे हैं। कृषि कानून वापस होने के बाद अब सरकार को किसानों के बाकी मुद्दों पर भी बात करनी चाहिए। स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को पूरी तरह लागू करते हुए सी2 फार्मूले पर किसानों को एमएसपी दी जाए। सरकार को एमएसपी गारंटी का कानून बनाना चाहिए।
दिल्ली रैली के चलते टाला कार्यक्रम
12 दिसंबर की दिल्ली रैली के चलते 11 को नूंह में होने वाले विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। 12 तारीख को कांग्रेस की दिल्ली में महंगाई के खिलाफ बड़ी रैली है। पहले और दूसरे पड़ाव में करनाल और जींद में कार्यक्रम का सफल आयोजन हो चुका हैं। जनता के मुद्दों और समस्याओं को पार्टी विधानसभा में जोरशोर से उठाएगी।
विज्ञापन
दिल्ली रैली के चलते टाला कार्यक्रम
12 दिसंबर की दिल्ली रैली के चलते 11 को नूंह में होने वाले विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। 12 तारीख को कांग्रेस की दिल्ली में महंगाई के खिलाफ बड़ी रैली है। पहले और दूसरे पड़ाव में करनाल और जींद में कार्यक्रम का सफल आयोजन हो चुका हैं। जनता के मुद्दों और समस्याओं को पार्टी विधानसभा में जोरशोर से उठाएगी।
विज्ञापन