फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   When there is no talk of Vigilance Bus, then I will get the Chief Justice investigated: Manohar Lal

जब विजिलेंस के बस की बात नहीं होगी तो कराएंगे चीफ जस्टिस से जांच ः मनोहर लाल

Wed, 24 Nov 2021 02:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 02:30 AM IST
विज्ञापन
When there is no talk of Vigilance Bus, then I will get the Chief Justice investigated: Manohar Lal
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला के आरोपों पर पलटवार किया है। मनोहर लाल ने कहा कि राजनीतिक तौर पर आलोचना की कोई सीमा नहीं है, लेकिन आलोचना केवल आलोचना करने के लिए न हो। अपने समय में कांग्रेस किसी अधिकारी या कर्मचारी पर कार्रवाई नहीं करती थी। सीएम ने कहा कि हमें अपने सिस्टम पर विश्वास है। विजिलेंस जांच कर रही है जब उनके बस से बाहर होगा तब चीफ जस्टिस से कराएंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार में पर्ची और खर्ची पर नौकरियां कभी नहीं चलने देंगे। पहले कुछ जनप्रतिनिधि यह दम भरते थे कि उन्होंने अपने क्षेत्र में काफी सरकारी नौकरियां दी हैं, लेकिन आज कोई यह नहीं कहता कि हमने सरकारी नौकरी दिलवाई है। बल्कि अपनी योग्यता के आधार पर नौकरियां मिल रही हैं। उनकी सरकार नौकरियों में भ्रष्टाचार करने वालों को सजा दिलवाने का काम कर रही है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार पर लगाम लगाना उनकी सरकार का मुख्य लक्ष्य है। कोई भी अधिकारी या कर्मचारी यदि भ्रष्टाचार में संलिप्त पाया जाएगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि किसी को नौकरी या विभागों में भ्रष्टाचार से संबंधित कोई जानकारी मिलती है तो तत्काल विजिलेंस को बताएं। उनकी सरकार में योग्यता के आधार पर नौकरियां मिल रही हैं। केजरीवाल के महिलाओं को 1000 रुपये देने की घोषणा पर मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में इन्होनें बहुत घोषणाएं की हैं और लोग आज पछता भी रहे हैं। राजनीति में लाभ दिया जाता है हम भी देते हैं पर किसको कितना देना है और कैसे देना है इसकी योजना सरकारी खजाने के अनुरूप बनानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed