फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Went to remove encroachment, returned after removing street vendors

Panchkula News: हटाने गए थे अतिक्रमण, रेहड़ी-फड़ी हटा लौट आए

Fri, 12 Sep 2025 01:46 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Went to remove encroachment, returned after removing street vendors
पंचकूला। जिला प्रशासन ने पंचकूला शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए जोर-शोर से तैयारी की। बुधवार को बैठक में प्रशासन से लेकर भाजपा के नेता भी शामिल हुए। बैठक में श्री माता मनसा देवी मंदिर के नजदीक बसी गांधी कॉलोनी में ड्राइव चलाकर 500 झुग्गियों को हटाने का फरमान जारी किया गया। लेकिन वीरवार को गांधी कॉलोनी में ड्राइव न चलाकर पुलिस की मौजूदगी में गांव खड़क मंगोली कॉलोनी में करीब 100 रेहड़ी जब्त कर जगह खाली करवाई गई, वहीं 50 झुग्गियां भी गिराई गईं हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) और नगर निगम की टीम लौट आई। खास बात यह है कि गांधी कॉलोनी के लोगों को खड़ग मंगोली में शिफ्ट करने की बात की जा रही है, लेकिन यहां पहले से ही अतिक्रमण है। ऐसे में यह प्रशासन की आधी-अधूरी तैयारी को दिखाता है।
विज्ञापन

माजरी चौक के नजदीक आधा किलोमीटर की जगह खाली कराई
माजरी चौक के नजदीक कार्रवाई वीरवार सुबह 6 बजे से शुरू हुई। इस दौरान पांच सौ मीटर एरिया में पंचकूला-यमुनानगर हाईवे माजरी चौक के नजदीक खड़क मंगोली में अतिक्रमण पर प्रहार हुआ। इस कार्रवाई के दौरान थाना पुलिस के अलावा रिजर्व पुलिस बल की तैनाती की गई थी। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान भाजपा के पूर्व विधायक ज्ञानचंद गुप्ता, पंचकूला उपायुक्त सतपाल कुमार शर्मा, डीसीपी सृष्टि गुप्ता और एचएसवीपी और नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

नगर निगम और एचएसवीपी के उच्चाधिकारियों के आदेश
एचएसवीपी के एसडीओ बलराज और जूनियर इंजीनियर गुरनाम सिंह ने बताया कि कार्रवाई नगर निगम और एचएसवीपी के उच्चाधिकारियों के आदेश पर की गई है। यहां लगभग 100 अवैध दुकानें और झुग्गियां बनाई गई थीं, जिनमें मीट की दुकानें और अस्थायी घर शामिल थे। उन्होंने बताया कि अगर इस तरह की दुकानें सड़क और कॉलोनी में अवैध तरीके से लगाई जाएंगी तो इन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट...
पंचकूला को अतिक्रमण मुक्त बनाया जाएगा। अगर किसी ने दोबारा शहर में अतिक्रमण किया तो उसे पूरी तरह से हटा दिया जाएगा। सतपाल कुमार शर्मा, डीसी, पंचकूला

गांधी कॉलोनी के लोग बोले-40 साल से रह रहे, आशियाना छीना जा रहा
- खड़क मंगोली जाने को कह रहे, जगह नहीं हो पाई है चिन्हित
श्री माता मनसा देवी कांप्लेक्स -5( एमडीसी-5) स्थित गांधी कॉलोनी से 500 सौ झुग्गियों को हटाने के निर्देश के बाद यहां पर रहने वाले लोगों की आंखोंं मेंं शिकन साफतौर पर दिखी। यहां पचीस से चालीस साल से रह रहे लोगों को कहना है कि उन्हें जबरदस्ती हटाया जा रहा है। यहां पर रहते हुए 30 साल से वोट दे रहे हैं। उनका आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र सहित सभी चीजें कॉलोनी की बनी है, लेकिन प्रशासन, नगर निगम और एचएसवीपी की ओर से जबरदस्ती अभियान चलाकर उन्हें हटाया जा रहा है। वीरवार को अधिकारी दिनभर चक्कर लगाते हुए लोगों को अपना सामान हटाने का कहते रहे। इसके साथ ही जो अवैध रूप से लोग रह रहे हैं। उन्हें यहां से हटाने के लिए शुक्रवार को ड्राइव चलाई जाएगी।
डीसी बोले-गांधी कॉलोनी मेंं ड्राइव चलाई जाएगी, अवैध रूप से रह रहे लोगों को हटाएंगे
कहा-लोगों को गांधी कॉलोनी से खड़क मंगोली में शिफ्ट करने का प्लान बनाया गया है
डीसी सतपाल शर्मा ने बताया कि एचएसवीपी की ओर से गांधी कॉलोनी मेंं ड्राइव चलाई जा रही है। इसमें अवैध रूप से रहने वाले लोगों को हटाया जाएगा। इसके अलावा यहां पर रहने वाले सभी लोगों के पुनर्वास के लिए कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी यहां पर पुराने समय से रहने वाले लोगों केे आधार कार्ड, वोटर कार्ड, वोटर लिस्ट सहित सभी जानकारी जुटाएगी। इसके बाद इन्हें शिफ्ट करने पर फैसला लिया जाएगा। हालांकि ड्राइव चलाई जाएगी। इसके अलावा लोगों को गांधी कॉलोनी से खड़क मंगोली में शिफ्ट करने का प्लान बनाया गया है।

क्या कहते हैं लोग
25 साल से रह रहे, अब निकलने को कह रहे
गांधी कॉलोनी में 25 साल से रह रहा हूं। अब इसे खाली करने का फरमान आ गया है। अभी तक पुनर्वास के लिए प्रशासन की ओर से कोई व्यवस्था नहीं की गई है। हमारी मांग है कि जल्द ही पहले पुनर्वास के लिए घर अलॉट किया जाए। - रंजीत शर्मा निवासी गांधी कॉलोनी, एमडीसी-5
40 साल से रह रहे, अब कहां जाएंगे
मेरा परिवार यहां चालीस साल से रह रहा है। लगातार पुनर्वास के लिए कई बार सर्वे हुए हैं। अभी तक यहां पर रहने की व्यवस्था नहीं हुई है। हमारी मांग है कि पहले घर बनाकर दिए जाएं। इसके बाद शिफ्ट किया जाए। अगर इस तरह से प्रशासन शिफ्ट कर रहा है तो यह नाइंसाफी है। -गुड्डू निवासी गांधी कॉलोनी, एमडीसी -5




एचएसवीपी की ओर से सभी जगह से अतिक्रमण हटाया जा रहा है। गांधी कॉलोनी में अवैध रूप से रहने वालों को हटाने की ड्राइव चलाई जाएगी। -बलराज, एसडीओ, एचएसवीपी

गांधी कॉलोनी के लोगों को हटाने का मनीष बंसल ने किया विरोध

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष बंसल ने कहा कि जहां भी भाजपा की सरकार बनती है, वहीं गरीबों पर अत्याचार शुरू हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि गांधी कॉलोनी, मनसा देवी कांप्लेक्स में रहने वाले लोग वर्षों से यहां अपना जीवनयापन कर रहे हैं। कई परिवार पीढ़ियों से इस कॉलोनी में रह रहे हैं और अब अचानक तानाशाही तरीके से कॉलोनी को हटाने का फरमान सुनाया जा रहा है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

सांसद वरुण चौधरी बोले- पहले लोगों का पुनर्वास हो, तब हटाएं
सांसद वरुण चौधरी ने कहा कि बिना पुनर्वास के लोगों को बेघर करना ठीक नहीं है। सरकार ने 2022 में लोगों को फ्लैट देने के लिए कहा था। अभी मौसम भी बेहद खराब है। ऐसे में लोगों के हक में सरकार को विचार करना चाहिए। पहले लोगों का पुनर्वास कर तब उन्हें हटाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed