फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Weather: Heavy rain warning in Punjab on Friday

मौसम: पंजाब में शुक्रवार को भारी बारिश की चेतावनी

Fri, 17 Jun 2022 01:54 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Weather: Heavy rain warning in Punjab on Friday
चंडीगढ़। पंजाब में शुक्रवार को भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने बारिश और 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से चलने वाली हवाओं को देखते हुए राज्यभर में शुक्रवार को ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। लोगों को हिदायत दी है कि मौसम के हालात को देखकर ही घर से बाहर निकले। चंडीगढ़ मौसम विभाग ने कहा है कि पंजाब में अगले तीन दिन तक हल्की और मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा।
विज्ञापन

पंजाब में बुधवार की रात से शुरू हुई बारिश वीरवार तक रुक-रुक कर होती रही। सबसे ज्यादा बारिश गुरदासपुर में 28.5 एमएम दर्ज की गई। इसके अलावा पठानकोट में 16.2 एमएम, मोहाली में 12.5, पटियाला में 6.5 एमएम बारिश हुई। अमृतसर सहित 11 जिले ऐसे रहे जिनमें बारिश नहीं हुई। हालांकि पंजाब में बदले मौसम के मिजाज से दिन के अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। 17 जून के लिए भी मौसम विभाग ने जारी किए बुलेटिन में भारी बारिश की चेतावनी दी है। विभाग का कहना है कि पंजाब के माझा, दोआबा, पश्चिम मालवा और पूर्वी मालवा के अंतर्गत आने वाले जिलों में भारी बारिश को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार, रविवार और सोमवार के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed