फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   War of words broke out between Manohar and Bhupendra Hooda over unemployment

बेरोजगारी पर मनोहर लाल, भूपेंद्र हुड्डा में छिड़ा वाकयुद्ध

Fri, 16 Jul 2021 01:51 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
War of words broke out between Manohar and Bhupendra Hooda over unemployment
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री मनोहर लाल और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा के बीच बेरोजगारी के मुद्दे पर वाकयुद्ध छिड़ गया है। दोनों के बीच वार-पलटवार हो रहे हैं। मुख्यमंत्री के बाद पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने जुबानी हमला बोला है।
विज्ञापन

हुड्डा ने कहा कि सीएमआईई ही नहीं, सरकारी आंकड़ों में भी बेरोजगारी चरम पर है। अगर मुख्यमंत्री बेरोजगारी को लेकर सीएमआईई के आंकड़ों को नहीं मानते तो उन्हें एनएसएसओ, केंद्र और प्रदेश सरकार के आंकड़ों को देखना चाहिए। स्पष्ट हो जाएगा कि हरियाणा में बेरोजगारी चरम पर है। प्रदेश सरकार का ताजा आर्थिक सर्वेक्षण बताता है कि राज्य के 8,81,679 लोगों ने नौकरी के लिए पंजीकरण करवाया था, लेकिन नौकरी 2,816 लोगों को ही मिली।
विज्ञापन

हुड्डा के अनुसार एनएसएसओ के आंकड़ों मुताबिक भाजपा सरकार के दौरान 45 साल की बेरोजगारी का रिकॉर्ड टूट गया। जब देश में 6.1 प्रतिशत बेरोजगारी दर थी, तब हरियाणा में उससे लगभग डेढ़ गुणा ज्यादा 8.6 प्रतिशत की बेरोजगारी दर थी। हुड्डा ने कहा कि मेरी सरकार के दौरान प्रदेश की बेरोजगारी दर सिर्फ 2.8 प्रतिशत हुआ करती थी, जो आज बढ़कर 27.9 प्रतिशत हो चुकी है। मेरे कार्यकाल में हरियाणा प्रति व्यक्ति आय और निवेश में पहले पहले पायदान पर था, लेकिन भाजपा सरकार में बेरोजगारी में पहले नंबर पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हुड्डा ने कहा कि सरकार महम के पास एयरपोर्ट और सोनीपत रेल कोच फैक्टरी के बारे में लोगों को गुमराह कर रही है। कांग्रेस कार्यकाल के दौरान सोनीपत के लिए जो रेल कोच फैक्टरी मंजूर हुई थी, वो दूसरे राज्य में शिफ्ट हो चुकी है। फिलहाल यहां सिर्फ छोटा-सा रिपेयर सेंटर बन रहा है। इतना ही नहीं हमने बड़ी मेहनत से चार जिलों के बीच इंटरनेशनल एयरपोर्ट के स्थान आदि सभी औपचारिकता कर क्लीयरेंस दिलवाया था, लेकिन लेकिन बीजेपी सरकार ने उसे भी यहां से जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed