{"_id":"6a67c32eee26a8c2fa033d95","slug":"wait-for-hiv-patients-extended-panchkulas-viral-load-testing-lab-expected-to-become-operational-by-august-panchkula-news-c-87-1-pk11015-139192-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: एचआईवी मरीजों का इंतजार बढ़ा, पंचकूला की वायरल लोड टेस्ट लैब अगस्त तक शुरू होने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: एचआईवी मरीजों का इंतजार बढ़ा, पंचकूला की वायरल लोड टेस्ट लैब अगस्त तक शुरू होने की उम्मीद
विज्ञापन
अप्रैल में शुरू होने की थी उम्मीद, फिलहाल रोहतक पीजीआई भेजे जा रहे सैंपल
शुरू होने पर उत्तर हरियाणा के मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल में वाली प्रस्तावित एचआईवी वायरल लोड टेस्टिंग लैब का इंतजार और लंबा हो गया है। स्वास्थ्य विभाग ने इस लैब को अप्रैल तक शुरू करने का लक्ष्य रखा था लेकिन मशीन और रीजेंट की खरीद प्रक्रिया में बदलाव के कारण परियोजना में देरी हुई है। अब अधिकारियों को उम्मीद है कि अगस्त तक लैब शुरू हो सकेगी।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार हरियाणा मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचएमएससीएल) के माध्यम से मशीन और रीजेंट की खरीद के लिए टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है। मशीन उपलब्ध होते ही उसका इंस्टॉलेशन और तकनीकी स्टाफ का प्रशिक्षण शुरू कर दिया जाएगा।
वर्तमान में पूरे हरियाणा में एचआईवी वायरल लोड टेस्ट की सुविधा केवल रोहतक पीजीआई में उपलब्ध है। प्रदेश में हर वर्ष करीब 40 हजार वायरल लोड टेस्ट किए जाते हैं, जबकि पंचकूला क्षेत्र से ही लगभग 15 हजार सैंपल जांच के लिए भेजे जाते हैं। लैब शुरू होने के बाद पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल और चंडीगढ़ के आसपास के क्षेत्रों के सैंपल सीधे यहां जांचे जाएंगे।
विज्ञापन
रिपोर्ट मिलने में लगेगा कम समय
अधिकारियों का कहना है कि पंचकूला में लैब शुरू होने के बाद मरीजों को जांच रिपोर्ट लगभग 15 दिनों के भीतर मिल सकेगी। इससे सैंपल भेजने और रिपोर्ट प्राप्त करने की प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक तेज और सुविधाजनक हो जाएगी।
सिविल वर्क पूरा, मशीन का इंतजार
सिविल अस्पताल में लैब के लिए आवश्यक सिविल कार्य पहले ही पूरा किया जा चुका है। इसके लिए कोविड-19 महामारी के दौरान विकसित किए गए मॉलिक्यूलर लैब इंफ्रास्ट्रक्चर का उपयोग किया गया है। अब केवल मशीन की आपूर्ति और इंस्टॉलेशन शेष है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार मशीन स्थापित होने के करीब दो माह बाद नियमित टेस्टिंग शुरू की जा सकेगी।
नाको उठाएगा पूरा खर्च
इस परियोजना का पूरा खर्च राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (नाको) वहन करेगा, जिससे राज्य सरकार पर कोई अतिरिक्त वित्तीय बोझ नहीं पड़ेगा। सिविल अस्पताल के चिकित्सक डॉ. नीरज अरोड़ा ने बताया कि हरियाणा एड्स कंट्रोल सोसाइटी की परियोजना निदेशक डॉ. मुक्ता के मार्गदर्शन में इस परियोजना को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंचकूला में दूसरी वायरल लोड टेस्टिंग लैब शुरू होने से उत्तर हरियाणा के हजारों एचआईवी मरीजों को अपने क्षेत्र में ही बेहतर और समयबद्ध जांच सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।