फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Visit: Former MLA inspected the modern apple and vegetable market under construction

दौरा: पूर्व विधायक ने किया निर्माणाधीन आधुनिक सेब एवं सब्जी मंडी का निरीक्षण

Wed, 26 Jan 2022 01:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Visit: Former MLA inspected the modern apple and vegetable market under construction
पिंजौर। एचएमटी की हाईवे से लगती जमीन पर उत्तर भारत की सबसे बड़ी एवं आधुनिक सेब मंडी का मंगलवार को पूर्व विधायक एवं भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष लतिका शर्मा ने निरीक्षण कर समीक्षा की। इस मौके पर मंडी बोर्ड के अधिकारी भी मौजूद रहे। पूर्व विधायक ने अधिकारियों से मंडी के निर्माण की जानकारी लेकर काम जल्द पूरा करवाने को कहा।
विज्ञापन

पूर्व विधायक शर्मा ने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा क्षेत्र में रोजगार को बढ़ावा देने के लिए लगभग 150 करोड़ रुपये की लागत से उत्तर भारत की सबसे बड़ी एवं आधुनिक सेब मंडी का निर्माण करवाया जा रहा है। आगामी अक्टूबर माह में इस मंडी का काम पूरा हो जाएगा। इस मौके पर गांव मानकपुर और आसपास के ग्रामीणों ने पूर्व विधायक से मांग कर कहा कि पिंजौर में ट्रैफिक जाम की समस्या और समय की बर्बादी से बचने के लिए गांव मानकपुर से हुडा सेक्टर के अंदर से सेब मंडी के बीच में से जीरकपुर-शिमला हाईवे तक सड़क का रास्ता दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन

इससे कई गांवों में घुसे बिना पिंजौर से सीधी कनेक्टिविटी हाईवे की हो जाएगी। इससे दून क्षेत्र के कई ग्रामीणों को लाभ होगा। लतिका शर्मा ने कहा कि वे ग्रामीणों की मांग को मुख्यमंत्री से जल्द पूरा करवाने का प्रयास करेंगी। इस मौके पर भाजपा पिंजौर मंडल के अध्यक्ष नराता राम राणा, सुनील धीमान, महामंत्री हरीश मोंगा, पूर्व पार्षद कृष्ण लाम्बा, करण जोशी, शिवा, महामंत्री किशोरी शर्मा आदि समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed