फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Vis speaker said - all the bus queue shelters of Panchkula will be illuminated

विस स्पीकर बोले- जगमग होंगे पंचकूला के सभी बस क्यू शेल्टर

Sat, 13 Nov 2021 02:06 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Vis speaker said - all the bus queue shelters of Panchkula will be illuminated
पंचकूला। शहर क्षेत्र के सभी बस क्यू शेल्टर रात को जगमग होंगे। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने नगर निगम को सभी 53 बस क्यू शेल्टरों में रात के समय बिजली की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। इससे एक तरफ शहर की सुंदरता को चार-चांद लगेंगे, वहीं दूसरी ओर महिलाओं को रात के समय विशेष सुविधा होगी।
विज्ञापन

वहीं, सभी बस क्यू शेल्टरों पर डिजिटल बस सारणी लगाए जाएंगे ताकि यात्रियों को बस के रूट और समय की जानकारी मिल सकेंगे। यह निर्देश ज्ञानचंद गुप्ता ने शुक्रवार को सेक्टर-1 स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए। बैठक में नगर निगम के महापौर कुलभूषण गोयल व उपायुक्त विनय प्रताप सिंह भी उपस्थित थे। उन्होंने नगर निगम को बस क्यू शेल्टरों के चारों ओर कच्ची जगह पर पेवर ब्लॉक लगाने को कहा।
विज्ञापन

इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा, नगर निगम के आयुक्त श्री धर्मवीर सिंह, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के प्रशासक जगदीश शर्मा और संपदा अधिकारी राकेश संधू, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी शंकर लाल गोयल, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के कार्यकारी अभियंता एनके पायल और अमित राठी, एसडीओ अशोक राणा सहित अन्य विभागों के संबंधित अधिकारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरवाला बाईपास की टूूटी सड़क पर नाराज हुए अध्यक्ष
बरवाला बाईपास की सड़क टूट जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए गुप्ता ने लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़कें) को निर्देश दिए कि सड़क की मरम्मत का कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करवाया जाए। काम संतोषजनक पाए जाने पर ही संबंधित एजेंसी को भुगतान किया जाए। इसके अलावा उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों पर भी नियमानुसार कार्रवाई कर 15 दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। सेक्टर-19 में चंडीगढ़-अंबाला रेलवे लाइन पर बनाए जा रहे रेलवे ओवर ब्रिज के कार्य की समीक्षा करते हुए उन्होंने लोक निर्माण विभाग, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण और उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधिकारियों को एक संयुक्त बैठक कर निमार्ण कार्य में गति लोने के निर्देश दिए। वे स्वयं निर्माण स्थल पर जाकर किए जा रहे कार्य का निरीक्षण करेंगे। गुप्ता ने कहा कि वे आगामी 1 दिसंबर को सेक्टर 20 स्थित नई सब्जी मंडी की अंदरूनी सड़कों की मरम्मत के कार्य का भी निरीक्षण करेंगे। वहीं, गुप्ता ने निर्देश दिए कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण और नगर निगम के अधिकारियों की एक संयुक्त टीम सेक्टर 12ए में नाले के किनारे सरकारी जमीन पर अवैध अतिक्रमण हटाने को लेकर दौरा करें और इस संबंध में एक विस्तृत रिपोर्ट बना कर प्रस्तुत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed