फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Vigilance Bureau arrested a forest guard taking a bribe of Rs 1.5 lakh

Panchkula News: जंगलात गार्ड को 1.5 लाख रुपये की रिश्वत लेते विजिलेंस ब्यूरो ने किया काबू

Mon, 01 Sep 2025 10:33 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
Vigilance Bureau arrested a forest guard taking a bribe of Rs 1.5 lakh
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पटियाला। विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध अपने अभियान के तहत सोमवार को पटियाला के वन रेंज कार्यालय के अतिरिक्त ब्लॉक इंचार्ज, जंगलात गार्ड अमनदीप सिंह को 1.5 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

जिसके बाद शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो को बताया कि पटियाला के वन रेंज अधिकारी स्वर्ण सिंह और उक्त आरोपी अमनदीप सिंह ने मिलकर एक शिकायतकर्ता से पटियाला के देवीगढ़ रोड पर एक नर्सिंग होम के लिए खरीदी गई जमीन से संबंधित अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने के बदले में यह रिश्वत मांगी थी। प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक पुष्टि के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और दो सरकारी गवाहों की हाजिरी में उक्त आरोपी अमनदीप सिंह को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया और रिश्वत की रकम मौके पर ही बरामद कर ली गई। इस संबंध में उक्त आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और भारतीय दंड संहिता की धारा 61(2) के अंतर्गत विजिलेंस ब्यूरो के थाना पटियाला रेंज में मामला दर्ज किया गया है। अन्य सह-आरोपी स्वर्ण सिंह वन रेंज अधिकारी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि इस मामले की आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed